<
Categories: देश

गिफ्ट में Defender, 10 बीघे में शादी का पंडाल, घुड़दौड़ प्रतियोगिता..,कौन हैं अनंत सिंह के दामाद ? जिनके साथ अपनी बेटी की करेंगे बिहार की सबसे ग्रैंड शादी

Anant Singh Son-in-Law Rishikesh Kumar:  शादी के कार्ड की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके दामाद के नाम के ठीक नीचे लिखा है कि उन्होंने अमेरिका की किस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. तो, आइए जानते हैं कि अनंत सिंह के दामाद ने कहां से पढ़ाई की है और क्या करते हैं.

Anant Singh Son-in-Law Rishikesh Kumar:  मोकामा MLA अनंत सिंह आजकल अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी दूसरी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव नदावन में हो रही है और शादी की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही हैं. इस बीच, अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. शादी के कार्ड की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके दामाद के नाम के ठीक नीचे लिखा है कि उन्होंने अमेरिका की किस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. तो, आइए जानते हैं कि अनंत सिंह के दामाद ने कहां से पढ़ाई की है और क्या करते हैं.

अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार कौन हैं?

अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार बिहार के रहने वाले हैं. वह मूल रूप से बिहटा इलाके के कृष्णा नगर के रहने वाले हैं. हालांकि, वह पिछले कुछ सालों से अमेरिका में हैं और वहीं से ग्रेजुएशन किया है. ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की, जहाँ से उन्होंने MBA किया. इसके बाद वे अमेरिका में काम कर रहे हैं. वे पिछले 10 सालों से वहीं हैं. जानकारी के मुताबिक, उनके पिता रणविजय सिंह एक कमांडेंट हैं. फिलहाल ऋषिकेश कुमार के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

शादी का कार्ड वायरल

अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कार्ड में दूल्हे का नाम है, और ठीक उसके नीचे उसकी पढ़ाई की जानकारी भी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका के अटलांटा में जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है.

दूल्हे को 3 करोड़ की Defender, छोटे बेटे को BMW

इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हे को मिलने वाले लग्जरी गिफ्ट की हो रही है. अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद के लिए लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है. इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. यह गाड़ी लदमा पहुंच भी चुकी है.वहीं, करीब 1 करोड़ रुपये की BMW अनंत सिंह के सबसे छोटे बेटे अभिनव के लिए खरीदी गई है. शादी के साथ ही अभिनव का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा. शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही इन दोनों गाड़ियों की चर्चा पूरे गांव में हो रही है.अनंत सिंह की बड़ी बेटी के पति पुनीत कुमार ने बताया कि डिफेंडर गाड़ी शिवांगी की पसंद थी और इसे उन्हें जन्मदिन पर गिफ्ट किया गया था. शिवांगी ने दिल्ली से स्कूली शिक्षा पूरी की है और दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

10 बीघे में बनेगा शादी का पंडाल, 12 बीघे में होगी घुड़दौड़

शादी के आयोजन के लिए 10 बीघे से ज्यादा जमीन पर भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं, घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए करीब 12 बीघे में अलग मैदान तैयार किया जा रहा है.आयोजन में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. मेहमानों की संख्या इससे ज्यादा होने की संभावना को देखते हुए भी तैयारियां की जा रही हैं.शादी के जयमाला समारोह के लिए करीब 30 फीट ऊंचा स्टेज बनाया जा रहा है. इसका डिजाइन जयपुर के पत्रकार चौराहे से प्रेरित बताया जा रहा है. सजावट के लिए चीन और बेंगलुरु से फूल मंगाए जा रहे हैं. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से सजावटी सामान लाया जा रहा है. टेंट लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर बुलाए गए हैं. पूरे आयोजन की जिम्मेदारी एक विशेष इवेंट कंपनी को सौंपी गई है.

घुड़दौड़ में विजेता को मिलेगी SUV

शादी के दिन यानी 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों के घुड़सवार हिस्सा ले सकते हैं.अनंत सिंह के सहयोगी मनीष कुमार के मुताबिक, प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले घुड़सवार को SUV दी जाएगी. दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटर इनाम में मिलेगा.

मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा पकवानों का इंतजाम

इस शाही शादी में खाने-पीने की व्यवस्था भी खास रहने वाली है. मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा तरह के पकवान तैयार किए जाएंगे. इसमें बिहार के पारंपरिक व्यंजनों के साथ देश के दूसरे राज्यों के मशहूर पकवान भी शामिल होंगे.मिठाइयों में काजू कतली और नालंदा की मशहूर सिलाव खाजा खास आकर्षण होंगे. सिलाव खाजा अपनी 52 परतों वाली खास बनावट के लिए जाना जाता है.

PM मोदी से लेकर लालू-तेजस्वी तक को न्योता

अनंत सिंह ने इस शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव को भी आमंत्रित करने की इच्छा जताई है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को निमंत्रण दिया जा चुका है.अनंत सिंह का कहना है कि मेहमानों के स्वागत में कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं होगा. भारत ही नहीं, दुनिया के किसी भी हिस्से और यहां तक कि पाकिस्तान से आने वाले मेहमानों का भी स्वागत किया जाएगा. गौरतलब है कि दुलारचंद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को 4 दिसंबर को सरेंडर करने का निर्देश दिया है. ऐसे में उनकी बेटी की शादी से पहले यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही वजहों से चर्चा में है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Pawan Kalyan Three Wives: कौन है पवन कल्याण की तीन पत्नियां? पहली ने किया था केस, दूसरी से हुआ कलेश और अब तीसरी वाली से…

Pawan Kalyan Three Wives: पवन कल्याण ने अब तक तीन शादियां की हैं. तीसरी पत्नी…

Last Updated: November 10, 2026 13:42:11 IST

Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…

Last Updated: November 10, 2026 12:55:10 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST

फिटमेंट फैक्टर 3 या 4 हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? ₹18,000 की बेसिक पे पर समझिए पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 होने पर ₹18,000 की बेसिक सैलरी…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:09 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Veritas Finance, SEBI के ऑब्जर्वेशन के बाद IPO प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Veritas Finance के 900 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से ऑब्जर्वेशन मिले हैं. कंपनी…

Last Updated: November 10, 2026 12:22:30 IST

Watch Video: ‘अंगूठाछाप हो तुम… शक्ल से नफरत है’, झांसी में महिला TTE की दबंगई; वायरल वीडियो को देख भड़क उठे लोग

Jhansi Viral Video: झांसी स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी पर महिला TTE और यात्री…

Last Updated: November 10, 2026 12:19:19 IST