<

फुल कॉन्फिडेंस में मुस्कुराता चेहरा… अमिताभ बच्चन से मिली हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड; फिर…

हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अमिताभ बच्चन से मिलती हुई नजर आ रही है.

नई दिल्ली. क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मुंबई में आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ कार्यक्रम में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए.  इस इवेंट के अंदर से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलवाते दिखाई दे रहे हैं.

इस खास शाम के लिए कपल ने ब्लैक थीम में ट्विनिंग की. माहिका शर्मा ने जहां एक एलिगेंट ब्लैक ड्रेस पहनी थी, वहीं हार्दिक पांड्या ब्लैक सूट में बेहद स्मार्ट नजर आए. वायरल वीडियो में हार्दिक पहले अमिताभ बच्चन को गले लगाते हैं, इसके बाद माहिका की ओर इशारा करते हुए उनका परिचय कराते हैं. इसके बाद अमिताभ बच्चन माहिका से हाथ मिलाते हैं और तीनों के बीच एक बातचीत होती नजर आती है.

अक्टूबर में की थी रिश्ते की पुष्टि

हार्दिक पांड्या ने अक्टूबर पिछले साल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. उसी दौरान दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था. बाद में हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर माहिका के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. इसके बाद से दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था.

जैस्मिन वालिया से जोड़ा जा रहा था नाम

माहिका से पहले हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटेन की सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया था. जैस्मिन को हार्दिक के मैचों के दौरान स्टैंड्स में देखा गया था और वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बस में भी नजर आई थीं. हालांकि बाद में खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

पहली शादी नताशा से हुई थी

हार्दिक पांड्या की शादी पहले अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक से हुई थी. दोनों ने 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान शादी की थी और 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ. जुलाई पिछले साल महीनों की अटकलों के बाद दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि की थी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST