UP School Closed: लगातार ठंड और घने कोहरे के चलते लखनऊ में कक्षा 8 तक स्कूलों की छुट्टियां 8 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई हैं, जबकि 9वीं से 12वीं की कक्षाएं सुबह 10 से 3 बजे तक चलेंगी.
School Closed in UP: उत्तर प्रदेश में लगातार जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मौसम में किसी तरह का सुधार न होने के कारण जिले में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां अब 8 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई हैं. हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी कक्षाएं संशोधित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी.
लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में ठंड और घने कोहरे की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. आदेश के अनुसार, सभी बोर्डों से संबद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल जिसमें परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त संस्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और अन्य सरकारी व गैर-सरकारी संस्थान शामिल हैं, जो प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई कराते हैं, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे.
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण ठंड को देखते हुए ICSE, CBSE, राज्य बोर्ड और अन्य बोर्डों से जुड़े सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए थे. अब मौसम की स्थिति और बिगड़ने के चलते जिला प्रशासन ने छुट्टियों की अवधि को और बढ़ा दिया है.
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. बीते 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई. मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी हालात बेहद खराब रहे, जहां गोरखपुर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई.
IMD के अनुसार, 6 से 9 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, 6 से 10 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान में और 8 से 10 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा.
ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह और देर रात कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…