<

हार्दिक पांड्या ने खोला अपनी सक्सेस का राज, करोड़ों की फेरारी में करते हैं ये काम; जानकार चौंक जाएंगे आप

Hardik Pandya Viral Video: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी सफलता के राज का खुलासा किया है. हार्दिक पांड्या ने बताया कि वह हर दिन हनुमान चालीसा सुनते हैं. यहां तक कि जब वे अपनी फेरारी में होते हैं, तो भी हनुमान चालीसा सुनते रहते हैं. हार्दिक पांड्या के इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो..

Hardik Pandya Hanuman Bhakt: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. IPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या ने अपनी सक्सेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. स्टार क्रिकेटर ने बताया कि वे हनुमान जी के भक्त हैं. मुंबई इंडियंस के इवेंट के दौरान हार्दिक पांड्या ने अपने आध्यात्मिक जीवन का खुलासा किया. उन्होंने फैंस से बातचीत करते हुए बताया कि ‘मेरे पास फेरारी है, लेकिन मैं उसमें भी हनुमान चालीसा सुनता हूं. मुझे लगता है कि कोई भी गाना हनुमान चालीसा जितनी पॉजिटिव एनर्जी नहीं देता. भगवान की मुझ पर बड़ी कृपा है.’ हार्दिक पांड्या के इस बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है. हार्दिक पांड्या के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या के साथ मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड भी नजर आ रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…

हनुमान जी के भक्त हैं हार्दिक पांड्या

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बताया कि हनुमान जी के बड़े भक्त है. वह हर दिन हनुमान चालीसा सुनते रहते हैं. हार्दिक का मानना है कि हनुमान चालीसा से जितनी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, उतनी किसी दूसरे गाने से नहीं मिलती है. हार्दिक पांड्या के इस बयान के बाद इवेंट में मौजूद फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए.

बता दें कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने नई लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी नई फेरारी में घूमते दिखाई देते हैं.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या

IPL 2026 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी करते नजर आएंगे. पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम ने लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस साल मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे. बता दें कि हार्दिक पांड्या को साल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Rakhigarhi Grave Couple Mystery: लव कपल ने खुशी-खुशी क्यों लगाया था मौत को गले? 5000 साल बाद खुला रहस्य

Rakhigarhi Grave Couple Mystery: हिसार के राखीगढ़ी में 5000 साल खोदाई में कपल का कंकाल…

Last Updated: March 24, 2026 13:37:59 IST

क्या हार्दिक पांड्या का टूटा घमंड? फेरारी ले जाते वक्त बीच सड़क पर पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ…

Hardik Pandya Viral Video: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: March 24, 2026 13:18:30 IST

Iran Food Culture: भारत की थाली में कढ़ी चावल तो रोज क्या खाते हैं ईरानी? जानें क्या है इनका कंफर्ट फूड

Iran Food: क्या आप जानते हैं कि ईरान में ऐसी कौन सी डिश है जिसे…

Last Updated: March 24, 2026 13:22:16 IST

RBSE 10th Result 2026 DECLARED: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

RBSE Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का…

Last Updated: March 24, 2026 13:08:41 IST

RBSE Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 24, 2026 13:04:32 IST

दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में नाबालिगों का ‘तांडव’, शोर मचाने से रोका तो महिला पर बरसाईं गंदी गालियां, देखें वीडियो!

मेट्रो के महिला कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ नाबालिग लड़कियों…

Last Updated: March 24, 2026 13:24:20 IST