<

क्या हार्दिक पांड्या का टूटा घमंड? फेरारी ले जाते वक्त बीच सड़क पर पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ…

Hardik Pandya Viral Video: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुंबई पुलिस रूटीन चेकिंग के तहत हार्दिक पांड्या की लग्जरी फेरारी कार को रोक लेते हैं. नीचे देखें वायरल वीडियो...

Hardik Pandya Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी नई फेरारी लग्जरी कार को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या का फेरारी में घूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी लग्जरी सुपरकार फेरारी 12सिलिंड्री में कहीं जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में मुंबई पुलिस ने उनकी कार को चेकिंग के लिए रोक लिया. इसके बाद आगे जो हुआ, उसकी इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, मुंबई पुलिस ने रूटीन चेकिंग के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गाड़ी को रोका था, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि अंदर स्टार क्रिकेटर बैठा है. ऐसे में जब कार की विंडो खुलने के बाद पुलिस ने कार के अंदर हार्दिक पांड्या को देखा, तो वे मुस्कुराए. इसके बाद पुलिसवालों ने हार्दिक पांड्या के साथ हैंडशेक किया और फिर उन्हें जाने दिया. वीडियो में पुलिसवाले ने हार्दिक पांड्या से कहा, ओके साब ठीक-साब चलो साब जाओ साहब…

इंटरनेट पर छाया हार्दिक का वीडियो

हार्दिक पांड्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि हार्दिक पांड्या का अलग ही औरा (Aura) है. इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने लिखा कि पुलिसवालों ने सिर्फ रूटीन चेक के लिए हार्दिक की गाड़ी रोकी थी, लेकिन यह पल एक प्यारे मूमेंट में बदल गया. नीचे देखें वीडियो…

हार्दिक ने खरीदी 12 करोड़ की फेरारी

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है. इस सुपरकार की कीमत 12 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है. हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस लग्जरी गाड़ी को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है. यह सुपरकार अपनी लग्जरी एक्सपीरियंस और दमदार पावर के लिए जानी जाती है. यह कार सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. इस कार में एडवांस डिजिटल से जुड़ी सभी सुविधाएं मौजूद हैं. इन दिनों हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी फेरारी में ही नजर आते हैं. यहां तक कि वह आईपीएल के लिए प्रैक्टिस करने के लिए भी इसी कार से जाते दिखाई दिए हैं.

IPL 2026 में बिखेरेंगे जलवा

हार्दिक पांड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते नजर आएंगे. उनके हाथों में मुंबई इंडियंस की टीम की कमान दी गई है. पिछले साल हार्दिक की कप्तानी में MI प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन उन्हें पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस साल हार्दिक पांड्या अपनी टीम के साथ मजबूत वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST

कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान, 2 लाख के लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज; ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…

Last Updated: October 18, 2026 17:43:23 IST

काव्या मारन किससे करने जा रही हैं शादी? जानें होने वाले पति की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ तक

Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…

Last Updated: October 18, 2026 17:04:34 IST