Harshit Rana Injury: भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा इस साल की शुरुआत में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. उसके बाद से ही हर्षित राणा मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस की चिंताएं और भी बढ़ गई हैं.
हर्षित राणा बैसाखी के सहारे चलते नजर आए.
Harshit Rana Injury: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते नजर आए. यह देख सभी फैंस को चिंताएं बढ़ गईं. सभी लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. हर्षित राणा इस साल की शुरुआत में चोटिल हुए थे, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी. इसके बाद से ही हर्षित राणा (Harshit Rana) क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं. हालांकि अभी हर्षित राणा पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. उनकी इंजरी काफी गंभीर है. इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि हर्षित राणा अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं. 15 मार्च को हर्षित राणा दिल्ली में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में पहुंचे थे. इस दौरान उनको बैसाखी के सहारे चलते देखा गया. इस वीडियो के सामने आने के बाद हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है.
तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बीसीसीआई ने बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू के अवॉर्ड के लिए चुना था. इसके लिए हर्षित राणा बीसीसीआई के समारोह में पहुंचे थे. हालांकि वह अपनी चोट के कारण मंच पर नहीं जा सके. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमन ने खुद मंच से नीचे आकर हर्षित राणा को अवॉर्ड दिया. हर्षित राणा का बैसाखी के सहारे इवेंट में जाने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से छाया हुआ है. इस वीडियो के नीचे कमेंट्स में फैंस हर्षित राणा के जल्दी फिट होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) शुरू होने से कुछ ही दिन पहले चोटिल हो गए थे. वह भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे. विश्व कप शुरू होने से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक वार्म-अप मैच खेला गया, जिसके दौरान हर्षित राणा को गंभीर चोट लग गई. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फिर मुंबई में हर्षित राणा का सर्जरी भी हुई. इसके चलते हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था.
तेज गेंदबाज हर्षित राणा अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वह IPL 2026 में भी नहीं खेल पाएंगे. हर्षित राणा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा है. उन्होंने पिछले 2 सालों में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में अगर हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो केकेआर की मुश्किलें बढ़ जाएंगे. केकेआर को हर्षित राणा की जगह किसी दूसरे गेंदबाज को टीम में शामिल करना होगा.
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…