Live
Search
Home > क्रिकेट > Harshit Rana: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हर्षित राणा की हुई सर्जरी, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Harshit Rana: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हर्षित राणा की हुई सर्जरी, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Harshit Rana Injury Update: तेज गेंदबाज हर्षित राणा की सर्जरी सक्सेजफुल हो गई है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी. जानें राणा की हेल्थ अपडेट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-09 13:50:14

Mobile Ads 1x1

Harshit Rana Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का सर्जरी हो गई है. सोमवार को हर्षित राणा ने खुद सोशल मीडिया पर पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. हर्षित राणा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रहे हैं. राणा ने कैप्शन में लिखा, ‘सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई. अब मेरा रिकवरी और पनी पसंदीदा चीजों पर वापस लौटने पर है. दरअसल, हर्षित राणा 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हुए थे. उनके घुटने में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा. उस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि हर्षित राणा की हालत ठीक नहीं लग रही है. एक स्पेशललिस्ट से सलाह और फिर स्कैन के बाद BCCI टीम ने पाया कि हर्षित राणा अनफिट हैं. जांच में पता चला कि उनके घुटने में सूजन, मूवमेंट में परेशानी और साइड ज्वाइंट लाइन में दर्द पाया गया. इसके चलते उनकी सर्जरी कराने की सलाह दी गई. फिलहाल हर्षित राणा की सर्जरी हो गई है. अब वे रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर पाएं.

कैसे लगी थी चोट?

दरअसल, 4 फरवीर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड का वार्म-अप मैच खेला गया. इस मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय हर्षित राणा के घुटनों में काफी परेशानी हुई. वह रनअप के लिए भी नहीं भाग पा रहे थे. इस मैच में हर्षित राणा ने सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी की, जिसके दौरान वह 2 बार दर्द से कराहते और रुकते नजर आए. हर्षित की गंभीर हालत को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया जाएगा. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हर्षित राणा को घुटने में लगी चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को वर्ल्ड कप के लिए भारत की स्क्वाड में शामिल किया गया है.

मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया में वापसी

हर्षित राणा के चोटिल होने की वजह से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम की स्क्वाड में शामिल किया गया. मोहम्मद सिराज ने लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी की. टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में सिराज को यूएसए के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. इस मुकाबले में हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Harshit Rana: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हर्षित राणा की हुई सर्जरी, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-09 13:50:14

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS