<
Categories: खेल

INDIA vs PAKISTAN: जान लिजिए वो 5 कारण, जिनकी वजह से फिर हारेगा पाकिस्तान!

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच सुपरहिट मुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में भारत से एक बार पिट चुका है और अब वो दूसरी बार भी मात खा सकता है।

IND vs PAK Super-4 Stage: एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज का पहला मैच खेला जा चुका है. लेकिन अब इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से हाई-वोल्टेज़ मुकाबला होने वाला है, क्योंकि एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमनें-सामने होंगी. पहले भी दोनों टीमें लीग स्टेज में भिड़ चुकी हैं, तब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी. ऐसे में अब एक बार फिर से इन दोनों टीमों के बीच दुबई के मैदान पर महामुकाबला खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं कि इस सुपरहिट मुकाबले से पहले क्या है दोनों टीमों की ताकत और कमज़ोरी.

भारत नहीं हारा कोई मैच

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. टीम इंडिया के अलावा इस टूर्नामेंट में कोई और टीम ऐसी नहीं है जिसने एक भी मैच नना हारा हो. सूर्यकुमार यादव एंड कंपना ने लीग स्टेज में तीन मुकाबले खेले और तीनों के तीनों मैचों में जीत दर्ज़ की. ऐसे में भारतीय टीम का दबदबा इस टूर्नामेंट में बना हुआ है.

टीम इंडिया को पाक को किया पस्त

पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में एक ही मैच हारी है, और वो उसे मिली है टीम इंडिया से. ऐसे में पाकिस्तान की टीम अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, लेकिन ये पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी फॉर्म में ही नहीं है. सैम अयूब के बल्ले से रन नहीं निकल रहे. कप्तान सलमान अली आगा ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. फखर जमां ने एक-दो अच्छी पारियां खेली हैं. इसके अलावा शाहीन अफरीदी अपनी ऑलराउंड प्रतिभा दिखा रहे हैं. वो बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचा रहें हैं. तो ऐसे में पाकिस्तान के ज़्यादातर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म नज़र आ रहे हैं. ऐसे में भारत को फकर जमां और शाहीन अफरीदी से थोड़ा बच के रहना होगा.

ये भी पढ़े- IND vs PAK: सुपरहिट मुकाबले के लिए बदलेगी Team India की प्लेइंग XI, 2-2 तूफानी खिलाड़ियों की एंट्री पक्की!

फिर हारेगा पाकिस्तान?

भारतीय टीम की बात करें, तो ओमान के खिलाफ भारतीय टीम को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा था. भारत ने उम्मीदों के मुताबिक ना तो बल्लेबाज़ी की और ना ही गेंदबाज़ी, लेकिन उस मैच में हमें काफी ज़्यादा एक्सपेरिमेंट भी देखने को मिले थे. यहां पर बारी है सुपर-4 स्टेज की. तो ऐसे में भारतीय टीम अपनी फुल स्ट्रैंथ के साथ खेलती हुई नज़र आएगी. और अगर भारत अपनी पूरी ताकत के साथ खेला तो फिर पाकिस्तान का टीम इंडिया को हराना काफी मुश्किल नज़र आता है. क्योंकि टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा अच्छा स्टार्ट दिला रहे हैं. गिल का फॉर्म चिंता का विषय जरूर है, लेकिन वो बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी है. इसके अलावा कप्तान सूर्या तो फॉर्म में हैं. साथ ही गेंदबाज़ी में कुलदीप भी अपना जलवा दिखा रहे हैं और इन सबके अलावा बूम…बूम…बूमराह तो पाकिस्तान को गुमराह करने के लिए हैं ही. इन सभी खिलाड़ियों को देखते हुए तो कहा जा सकता है कि पाकिस्तान को यहां पर जीत दर्ज़ करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम भी पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी, क्योंकि टीम इंडिया के खिलाड़ी ये जानते हैं कि खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है. एक गलती मैच के पूरे रिजल्ट को बदल सकती है.

ये भी पढ़े- Sanju Samson Fifty: संजू सैमसन ये तूने क्या किया? ओमान के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया

Pradeep Kumar

Recent Posts

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें इसके पीछे की वजह

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:45:04 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST