<
Categories: खेल

पाकिस्तान ने मैदान पर क्यों लगाया 6-0 का नारा? Operation Sindoor से जुड़ा है पूरा मामला

Asia Cup 2025: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान भारत को चिढ़ाने के लिए "6-0" का नारा लगाया.

IND VS PAK: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में हाथ ना मिलाने के बाद शुरू हुआ ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराने के बाद एक बार फिर भारत की टीम सुपर-4 में कमाल करने के लिए तैयार है. ये मुकाबला आज (21 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम ने एक शर्मानाक हरतक की है. पाक टीम के इस हरकत के सामने आने के बाद से माहौल एक बार फिर गरमा गया है.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने लगाया 6-0, 6-0 का नारा

यूएई में टूर्नामेंट कवर कर रहे भारतीय पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि आईसीसी एकेडमी में आयोजित हालिया प्रैक्टिस सेशन के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर से ‘6-0, 6-0’ के नारे लगा रहे थे. जो भारत के लिए एक तंज के रूप में देखा जा रहा है.

Handshake Controversy: पाकिस्तान का अपना कुछ नहीं! यहां भी कर लिया भारत की नकल

पाकिस्तानी खिलाड़ी 6-0 क्यों चिल्ला रहे थे?

माना जा रहा है कि यह नारा पाकिस्तानी वायुसेना के उस दावे का संदर्भ है जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद हुए हालिया संघर्ष में छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था. भारतीय वायुसेना ने भी इसी तरह के दावे किए हैं कि उसने मई में हुई झड़पों के दौरान पाकिस्तान के कम से कम पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था. यह ड्रामा रविवार के मैच से पहले पाकिस्तान द्वारा मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में न आने के बाद हुआ है.

Asia Cup 2025: Mohammad Nabi ने 5 छक्के लगाकर रचा इतिहास, आखिरी ओवर में ठोके 32 रन

पहले मुकाबले में भारत की बड़ी जीत

बता दें कि इससे पहले ग्रुप चरण में भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा बनाया था. भारत ने मुकाबले 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था. हालांकि ये मुकाबला जीत हार से ज्यादा हाथ ना मिलाने को लेकर चर्चा में रहा. इस मुकबाल के बाद किस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के प्रति पक्षपात का आरोप लगाते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने का अनुरोध किया था. तमाम विवादों के बावजूद, पाइक्रॉफ्ट को भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुकाबले के लिए फिर से मैच रेफरी नियुक्त किया गया है.

Dhruv Jurel Hundred: ध्रुव जुरेल ने ठोका तूफानी शतक, Australia-A के खिलाफ मचाया धमाल

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST