<

MS धोनी ने क्यों छोड़ी थी कप्तानी, क्या BCCI ने किया था मजबूर? पूर्व सेलेक्टर ने किया खुलासा

MS Dhoni: भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने साल 2017 में व्हाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. धोनी के हटने के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम की कमान संभाली. पढ़ें धोनी की कप्तानी छोड़ने के पीछे की कहानी...

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 आईसीसी खिताब अपने नाम किया. एक कप्तान के तौर पर धोनी (MS Dhoni) ने टी20 वर्ल्ड कप से लेकर वनडे वर्ल्ड तक जीत लिया था. फिर साल 2017 में एमएस धोनी ने टीम इंडिया की व्हाइट बॉल कप्तानी से पीछे हटने का फैसला किया. इससे पहले ही एमएस धोनी ने टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था. उसके बाद वे सिर्फ टी20 और वनडे फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे थे. धोनी ने 2015 विश्व कप और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व किया, लेकिन भारत सेमीफाइनल में हार गया. इसके बाद अगले विश्व कप नजदीक आ रहा था, जो कि इंग्लैंड में होने वाला था. इसके लिए टीम ने पहले ही तैयारी करनी शुरू कर दी थी. इसी दौरान नए साल के 4 दिन बाद ही घोषणा हुई कि एमएस धोनी भारत के कप्तान के तौर पर नहीं खेलेंगे. उनकी जगह विराट कोहली (Virat Kohli) टीम इंडिया की कमान संभालेंगे, जो उस समय तक लीडरशिप के लिए तैयार हो चुके थे. अब सालों बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज और सेलेक्टर जतिन परांजपे ने बताया कि आखिरी एमएस धोनी ने कप्तानी क्यों छोड़ी थी. 

BCCI के कहने पर छोड़ी कप्तानी

भारत के पूर्व सेलेक्टर जतिन परांजपे ने बताया कि BCCI के कहने पर एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी. हालांकि वह शायद पहले ही खुद से कप्तानी छोड़ने वाले थे, लेकिन BCCI की ओर से पहला दबाव आया था. परांजपे ने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने तत्कालीन चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद के साथ मिलकर धोनी से बात की थी. उन्होंने धोनी को बताया कि यही सही समय है व्हाइट बॉल की कप्तानी छोड़ने का.

द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो में परांजपे ने बताया कि एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे. धोनी ने 1 घंटे तक बल्लेबाजी की. इस दौरान परांजपे और एमएसके प्रसाद एक-दूसरे को देखते रहे. उन्होंने पहले से फैसला किया था कि वे धोनी को सम्मानजनक तरीके से इसको लेकर बात करेंगे.  परांजपे और एमएसके प्रसाद धोनी के पास गए और कहा, ‘माही, मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है.’ इस पर धोनी ने एमएसके से कहा, ‘अन्ना, यह बिल्कुल सही फैसला है. मुझे बताएं कि आप मुझसे क्या चाहते हैं.’ एमएसके ने धोनी से कहा कि उन्हें लिखकर देना होगा कि आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.

देर रात मिला ईमेल

जतिन परांजपे ने बताया कि देर रात उन्हें एक ईमेल मिला, जिसमें धोनी ने लिखा, ‘मैं पद छोड़ना चाहता हूं;’ उन्होंने बताया कि यह फैसला लेना ही था, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी. परांजपे ने बताया कि ऐसे कठिन फैसले लेने ही पड़ते हैं. एमएस धोनी की कप्तानी से हटने के बाद विराट कोहली भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार थे. उन्होंने पहले ही भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था. फिर विराट कोहली ने एमएस धोनी के रहते हुए इंग्लैंड में साल 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी. धोनी ने टीम में रहते हुए विराट कोहली का पूरा साथ दिया, जिससे कोहली युग की शुरुआत हुई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST