<

भारत ने जीता वर्ल्ड कप, तो CSK को मिल गया ‘हीरा’, कैसे संजू सैमसन बन सकते हैं अगले ‘धोनी’?

Sanju Samson IPL: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते टीम इंडिया को विश्व कप जिताया है. भारत की इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की खुशियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि IPL में संजू सैमसन उनकी टीम से खेलते नजर आएंगे.

Sanju Samson CSK: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. 8 मार्च को भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी उठाई. भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे. टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं मिल पा रही थी, लेकिन जब टीम पर मुश्किल में पड़ी, तो वो संकटमोचक बनकर सामने आए. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इसके दम पर भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. इसके बाद सेमीफाइनल में भी संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके बदौलत टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और उसे डिफेंड भी कर लिया.

हालांकि अभी संजू सैमसन का काम खत्म नहीं हुआ था. फाइनल मुकाबले में भी संजू सैमसन ने एक छोर से टिककर 89 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 255 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद भारत ने इस टारगेट को आसानी से डिफेंड भी कर लिया. संजू सैमसन ने 3 लगातार नॉकआउट (वर्चुअल क्वार्टरफाइनल भी शामिल) मैचों में 3 अर्धशतक लगाया. वहीं, अगर संजू सैमसन को टूर्नामेंट के बीच में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किए जाते, तो शायद स्थिति कुछ और ही होती.

CSK को मिला बड़ा सुपरस्टार

भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के साथ भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक सुपरस्टार मिल गया है. IPL 2026 में संजू सैमसन CSK की ओर से खेलते नजर आएंगे. 2026 के IPL के लिए हुए ऑक्शन से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया था. संजू सैमसन के बदले में चेन्नई ने 2 खिलाड़ियों को ट्रे़ किया था. यह ट्रेड राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुई. पिछले IPL में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. RR की टीम ने CSK के साथ ट्रेड डील की. इसके तहत RR के कप्तान संजू सैमसन CSK में शामिल हो गए. इसके बदले में CSK के दो खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और सैम करन RR की टीम में शामिल हो गए. संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में 18 करोड़ रुपये फीस मिलेगी. वहीं, रविंद्र जडेजा की फीस में 4 करोड़ रुपये की कटौती हुई है. जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में 14 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि सैम करन को 2.4 करोड़ रुपये फीस मिलेगी.

चेन्नई को मिला अगला धोनी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) IPL में भी सबसे सफल लीडर में से एक हैं. एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार IPL का खिताब जीता है. फिलहाल एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है और वह एक खिलाड़ी के तौर पर CSK के लिए खेलते हैं. हालांकि अब वह कभी भी रिटायरमेंट ले सकते हैं, क्योंकि उनकी उम्र 44 साल से ज्यादा हो गई. कुछ समय पहले रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि एमएस धोनी IPL 2026 के बीच में ही संन्यास का एलान कर सकते हैं.

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो एमएस धोनी की जगह ले सके. एमएस धोनी एक लीडर के तौर पर बड़ी भूमिका निभाते थे. वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर बड़ा असर डालते थे. ऐसे में चेन्नई की टीम को सबसे अच्छा ऑप्शन संजू सैमसन ही दिखे, जो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. माना जा रहा है कि संजू सैमसन आने वाले समय में एमएस धोनी की जगह लेंगे. चेन्नई के फैंस भी संजू सैमसन को खूब पसंद करते हैं. इसकी कुछ झलकियां उस समय देखने को मिली थीं, जब संजू सैमसन चेपॉक के मैदान पर खेलने उतरे थे.

संजू का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए हैं, जो भारत के लिए एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा है. संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में कुल 24 छक्के लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस… हेड टू हेड में कौन आगे? आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

PBKS vs GT Head to Head: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च…

Last Updated: March 31, 2026 14:17:05 IST

‘एक अधूरी योजना बेचकर उसे…’, राहुल गांधी ने स्मार्ट सिटीज को लेकर क्या कहा? सुन दंग रह गए लोग

Rahul Gandhi: रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश को एक…

Last Updated: March 31, 2026 14:08:06 IST

तलाक के 6 साल बाद मां बनेंगी Poonam Pandey! कौन है इस हसीना के होने वाले बच्चे के पप्पा; देखें तस्वीरें

Poonam Pandey Pregnancy: एक्ट्रेस पूनम पांडे, जिन्होंने पहले सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने…

Last Updated: March 31, 2026 14:06:49 IST

भीड़ में श्रद्धालु, इंफ्लुएंसर्स को मिली VVIP सिक्योरिटी, बांके बिहारी मंदिर में रिंग सेरेमनी, वीडियो वायरल

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक कपल ने रिंग सेरेमनी की और एक दूसरे…

Last Updated: March 31, 2026 14:04:29 IST

मुल्लांपुर में पावर हिटर्स की जंग! पंजाब किंग्स से भिड़ेगी ‘पंजाबी गिल’ की सेना, कैसी होगी प्लेइंग XI?

GT vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के…

Last Updated: March 31, 2026 14:31:09 IST

क्या आपने सुनी संत प्रेमानंद महाराज की इंग्लिश? वायरल वीडियो देख लोग रह गए दंग

Premanand Maharaj Viral Video: आज के समय में प्रेमानंद महाराज को हर कोई जानता है…

Last Updated: March 31, 2026 13:44:51 IST