<

भीड़ में श्रद्धालु, इंफ्लुएंसर्स को मिली VVIP सिक्योरिटी, बांके बिहारी मंदिर में रिंग सेरेमनी, वीडियो वायरल

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक कपल ने रिंग सेरेमनी की और एक दूसरे को जयमाला पहनाया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से विवाद छिड़ गया है और लोग मंदिर के वीआईपी कल्चर पर सवाल उठा रहे हैं.

Ring Ceremony in Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर वीआईपी कल्चर पर सवाल उठ रहा है. दरअसल बांके बिहारी मंदिर में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने रिंग सेरेमनी की. इसके बाद दोनों ने वहीं पर एक दूसरे को जयमाला पहनाया. कपल की सगाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल मंदिर के वीआईपी घेरे में खड़ा है. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और गुलाब की जयमाला एक दूसरे के गले में डाली. 

गोस्वामी ने दिया आशीर्वाद

इसके बाद उन दोनों ने वहां मौजूद गोस्वामी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. गोस्वामी ने उन्हें आशीर्वाद दिया. हालांकि जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि उनका इस तरह के आयोजनों से कोई लेना-देना नहीं है. वे केवल ठाकुर जी की सेवा में वहां पर मौजूद थे. युवक-युवती ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तो उन्होंने परंपरा के मुताबिक आशीर्वाद दिया.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है कपल

कहा जा रहा है कि रिंग सेरेमनी करने वाले युवक और युवती सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हैं. हैरानी की बात ये है कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि वहां पर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इस तरह के आयोजन श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ वीआईपी व्यवस्था के साथ ऐसे आयोजन कराए जाते हैं, जिस पर सवाल उठ रहे हैं. बहुत से लोगों का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह के आयोजनों को लेकर नाराजगी जताई. कुछ यूज़र्स का कहना है कि वहां पर आप लोगों को पैसे दीजिए, वो ऐसे कई अनुष्ठान करा देंगे. किसी ने कहा कि इस तरह के इंफ्लुएंसर्स ने सब बर्बाद कर रखा है. एक ने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां आम श्रद्धालुओं को इतनी भीड़ का सामना करना पड़ता है. इंफ्लुएंसर्स मजे ले रहे हैं. क्या मंदिर अब केवल इंफ्लुएंसर्स के लिए रह गया है?  आम भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर दर्शन को तरसते हैं लेकिन ये लोग मंदिर की परंपराओं को ताक पर रखकर VVIP घेरे में ये सब कर रहे हैं. सेवायतों की ये मनमानी आस्था के साथ खिलवाड़ है. 

पहले भी हुए ऐसे आयोजन

बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में पहले भी इस तरह के आयोजनों की वीडियो वायरल हो चुकी हैं. इसके बाद इन व्यवस्थाओं पर रोक लगाने की बात कही जा रही थी. इसके बावजूद एक बार फिर इस तरह के आयोजन ने मंदिर प्रशासन को ठेंगा दिखाने का काम किया है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा कि मंदिर में हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर अगली बैठक में चर्चा होगी. साथ ही आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST