<

IPL 2026 की टिकट प्राइस कितनी होगी? क्या है बुक करने का तरीका, किस ऐप पर होगी बुकिंग, जानें

IPL 2026 Ticket Booking Process: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इस बार सीजन में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार भी टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं आप टिकटों की बुकिंग कैसे कर सकेंगे और इसकी प्राइस कितनी होने वाली है.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह चरम पर है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट की शुरुआत नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे स्टेडियम में मैच देखने के लिए टिकट बुकिंग को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. IPL का लाइव अनुभव लेने के लिए लाखों दर्शक हर साल टिकट खरीदते हैं, और इस बार भी टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं आप टिकटों की बुकिंग कैसे कर सकेंगे और इसकी प्राइस कितनी होने वाली है.
IPL 2026 के टिकटों की कीमतें स्टेडियम, टीम और सीट की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक सामान्य टिकट 450 से 850 रूपए के बीच, मिड-रेंज सीट 900 से 3,000 रूपए के बीच, प्रीमियम सीट 4,000 से 18,000 रूपए के बीच, VIP/लॉज सीट 19,000 या उससे अधिक हो सकती है. कई हाई-प्रोफाइल मैचों, खासकर बड़ी टीमों के मुकाबलों में टिकट की कीमतें और भी ज्यादा हो सकती हैं. प्रीमियम सीट और VIP/लॉज सीट से मैच देखने का मजा अलग ही होता है.

कहां से खरीदें IPL 2026 टिकट?

फैंस IPL 2026 के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग सबसे आसान और बेहतर तरीका है. आप बुक माई शो, डिस्ट्रिक्ट ऐप या फिर आईपीएल/ टीम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजर्स अपनी पसंद के मैच और सीट की बुकिंग कर सकते है.  बुकिंग पूरी होने के बाद टिकट को मोबाइल या ईमेल के जरिए दिखाकर एंट्री ली जा सकती है.

फैंस के लिए ध्यान रखने वाली बातें

ऐसे में फैंस के लिए जरूरी सलाह यह होगा कि वह केवल आधिकारिक और भरोसेमंद वेबसाइट से ही टिकट खरीदें, अनऑफिशियल स्रोतों या ब्लैक मार्केट से टिकट लेने से बचें, समय पर बुकिंग करें, क्योंकि लोकप्रिय मैचों के टिकट जल्दी खत्म हो जाते हैं ऐसे में वह जल्द टिकटें बुक करें. IPL 2026 में देश के प्रमुख स्टेडियमों में मुकाबले खेले जाएंगे, जहां फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव खेलते हुए देख सकेंगे. मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों में होने वाले मैचों को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST