<
Categories: खेल

IND-A vs BAN-A Live Streaming: एशिया राइजिंग स्टार्स का सेमीफाइनल, जानें कहां देख सकेंगे भारत-बांग्लादेश मैच

IND-A vs BAN-A Live Streaming: भारत दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है, और रोमांचक ग्रुप स्टेज के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ अंतिम चार में शामिल हो गया है.

IND-A vs BAN-A Live Streaming: भारत दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है, और रोमांचक ग्रुप स्टेज के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ अंतिम चार में शामिल हो गया है. पहले सेमीफाइनल में इंडिया A का मुकाबला शुक्रवार को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश A से होगा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान A का सामना श्रीलंका A से होगा.

इंडिया-ए VS बांग्लादेश-ए सेमीफाइनल मैच की पूरी जानकारी-

सेमीफ़ाइनल कब और कितने बजे शुरू होंगे?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल शुक्रवार, 21 नवंबर,  2025 को 3 बजे से शुरू होंगे. 

किसने जीता टाॉस?

इंडिय ए ने टाॉस जीतकर फील्ड़िग चुनी. बांग्लादेश-ए  की पहले बल्लबाजी.

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है. इंडिया A और बांग्लादेश A के बीच पहला सेमीफाइनल टीवी चैनल Sony Sports 1, Sony Sports 3 (हिंदी), Sony Sports 4 (तमिल) और Sony Sports 4 (तेलुगु) पर दोपहर 3 PM IST से लाइव टेलीकास्ट होगा.

ऐप पर लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

सोनी लिव (Sony LIV)

वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

टीमें
टूर्नामेंट के लिए इंडिया A टीम में शामिल हैं:

 जितेश शर्मा (कप्तान/विकेट-कीपर), नमन धीर (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार व्यशाक, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेट-कीपर), और सुयश शर्मा.

बांग्लादेश ए टीम:

 अकबर अली (कप्तान), मोहम्मद हबीबुर रहमान, यासिर अली, जिशान आलम, अरिफुल इस्लाम, रकीबुल हसन, महिदुल अंकोन (विकेट कीपर), तोफेल अहमद रेहान, मृत्युंजय चौधरी, मेहरब हसन, रिपन मोंडोल, अबू हिदर रोनी, मोहम्मद शादीन इस्लाम, ज़वाद अबरार, मोहम्मद अब्दुल गफ्फार.

दोपहर 3 बजे से शुरु होगा मुकाबला

भारत ए शुक्रवार को दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ए से भिड़ेगा. यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरु होगा. भारत ए को अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की जरूरत होगी ताकि फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी का साथ मिल सके , जब वे मुश्किल में फंसी बांग्लादेश ए से भिड़ेंगे. इस टी20 टूर्नामेंट में 201 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और एक तूफानी शतक और 45 रन बनाए हैं. लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज जैसे कप्तान जितेश शर्मा , नमन धीर , प्रियांश आर्य और नेहाल वढेरा अभी तक टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं.

 इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, विशाक विजयकुमार, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा
 बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

जिशान आलम, हबीबुर रहमान, यासिर चौधरी, अकबर अली (कप्तान, विकेटकीपर), रकीबुल हसन, महिदुल इस्लाम, महेरोब हुसैन, अबू हैदर, जवाद अबरार, रिपन मोंडोल, अब्दुल गफ्फार

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST