<

मोहसिन नकवी के बयान ने ICC नाराज, वर्ल्ड कप से पीछे हटा पाकिस्तान, तो वर्ल्ड क्रिकेट से हो जाएगा दूर!

Report: मोहसिन नकवी के बयान से ICC नाराज हो गया है. अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से पीछे हटता है, तो उसे कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है. जानें पूरा मामला...

Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वर्ल्ड के मुकाबलों को शिफ्ट करने की डिमांड की थी. हालांकि ICC ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में मुकाबले शिफ्ट नहीं किए जा सकते हैं. ICC के सख्त रुख के बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला लिया, जिसके बाद स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड में शामिल किया गया. बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भागीदारी पर सरकार अंतिम फैसला लेगी. नकवी ने बांग्लादेश के समर्थन यह बयान दिया है, जिससे ICC नाखुश है. अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि ICC ने नकवी के बयान से नाराज होकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ICC ने पाकिस्तान पर कई तरह के बैन लगाने की बात कही है, जिसमें जिसमें एशिया कप से संभावित प्रतिबंध भी शामिल है.

मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी मनमानी पर अड़ा था कि वह वर्ल्ड खेलने के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा. बांग्लादेश के इस अड़ियल व्यवहार के कारण स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया गया है. पाकिस्तान ने इस मुद्दे को खींचकर वोटिंग तक पहुंचा दिया, जहां पर उसे 14 की तुलना में सिर्फ 2 वोट मिले. इसके बावजूद PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने लाहौर में बयान दिया, ‘हम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, यह निर्णय सरकार लेगी.’ नकवी ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे पीएम (शहबाज शरीफ) देश से बाहर गए हुए. जब वो आएंगे, तब हम उनसे सलाह लेंगे. जो सरकार कहेगी वही हम मानेंगे. अगर वो नहीं कहते हैं, तो वे (ICC) किसी 22वीं टीम (अन्य टीम) को शामिल कर सकते हैं.’ अब ICC ने नकवी के बयान को गंभीरता से ले लिया है. 

पाकिस्तान पर लग सकते हैं कई प्रतिबंध?

अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से इनकार करता है, तो ICC उसके खिलाफ बड़े कदम उठा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC की चेतावनी के मुताबिक वर्ल्ड कप नहीं खेलने पर पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट से अलग भी होना पड़ सकता है. पाकिस्तान पर एशिया कप और कोई भी बाइलेटरल सीरीज खेलने पर बैन लगा दिया जाएगा. इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ियों के लिए NOC भी नहीं मिलेगा और उन्हें PSL में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

पाकिस्तान को होंगे ये नुकसान?

  • किसी भी इंटरनेशनल टीम के साथ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेल सकेंगे.
  • एशिया कप में पाकिस्तान को एंट्री पर बैन लग जाएगा.
  • PSL में विदेशियों को NOC नहीं मिलेगा.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST