ICC T20 World Cup Team: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है. इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा पाकिस्तान बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी मौका मिला है. देखें प्लेइंग-11...
ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI.
ICC T20 World Cup Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का एलान किया है. ICC की इस टीम में भारत के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, ईशान किशन, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शामिल हैं. संजू सैमसन ने सिर्फ 5 पारियों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने लगातार 3 बड़े मैचों में 3 अर्धशतक लगाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए संजू को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड भी दिया गया. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की कमान संभाली. उन्होंने फाइनल में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टूर्नामेंट के लगभग हर मैच में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं, हार्दिक पांड्या ने पूरे टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन किया.
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्लेइंग-11 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी शामिल किया है. फरहान ने इस विश्व कप में पाकिस्तान के लिए 7 मैचों में 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल रहे. इसी के साथ साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 2 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.
भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को भी ICC की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. ईशान किशन ने टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 मैचों में 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. ईशान किशन की पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की पारी सबसे खास रही. इसके अलावा ईशान ने फाइनल में भी तूफानी 55 रनों की पारी खेली.
साउथ अफ्रीका के कप्तान को ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट की कमान दी है. एडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 165 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए. साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचाने में एडन मार्करम का बड़ा योगदान रहा. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी इस प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. लुगी एनगिडी ने 7 मैचों में 7.19 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं.
ICC ने ऑलराउंडरों में हार्दिक पांड्या और विल जैक्स को शामिल किया है. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से 217 रन बनाए, जबकि गेंद से 9 विकेट भी चटकाए. वहीं, इंग्लैंड के विल जैक्स ने 226 रन बनाए और 9 विकेट भी हासिल किया. इसके अलावा वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने 10 विकेट लिए और लोअर ऑर्डर में रन भी बनाए.
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल रशीद और ब्लेसिंग मुजरबानी.
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार हुआ,…
Imran Khan ex-wife Jemima second marriage: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की…
Sitamarhi Hospital Viral Video: सोशल मीडिया पर सीतामढ़ी के अस्पताल का एक वीडियो तेजी से…
Pakistani Fans Viral Video: महिला टी20 एशिया कप 2026 में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया…
Gurugram Bike Accident: गुरुग्राम में महिला राइडर सिया की बाइक को टक्कर मारने के आरोपी…