<

ICC Ranking: ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-2 बैटर, सैमसन ने लगाई लंबी छलांग, वरुण चक्रवर्ती को नुकसान

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के बाद ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है.

आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में ईशान किशन का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.  ईशान किशन ने बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया के नंबर-2 टी20 बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है. हाल ही में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई अहम पारियां खेलीं. टूर्नामेंट के दौरान किशन ने लगातार आक्रामक अंदाज में रन बनाए और टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई. उनकी इसी बेहतरीन फॉर्म का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला और वह सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए. पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा अभी भी काबिज हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने 9 मैचों में 300 से ज्यादा रन बनाए. इस दौरान उन्होंने कई अर्धशतक भी लगाए और पाकिस्तान व न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की. उनकी तेज स्ट्राइक रेट और आक्रामक अंदाज ने विरोधी गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा. दूसरी ओर संजू सैमसन के लिए भी यह रैंकिंग बेहद खास रही. उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में 18 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए 22वां स्थान हासिल किया है. सैमसन के अब 637 रेटिंग अंक हो गए हैं, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर के सबसे ज्यादा अंक हैं. वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई.

सैमसन-दुबे को फायदा

सैमसन ने टूर्नामेंट में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तेज रन बनाए. उनकी एक शानदार नाबाद पारी ने टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और उनकी फॉर्म पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बनी रही. भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद कई खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है. भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे भी चार स्थान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं. कुल मिलाकर ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. अगर यही फॉर्म जारी रही, तो आने वाले समय में टीम इंडिया के और भी खिलाड़ी शीर्ष रैंकिंग में जगह बना सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती को नुकसान

वहीं, टीम इंडिया के वरुण चक्रवर्ती को आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में नुकसान हुआ है. वह एक स्थान नीचे आ गए हैं. टी20 विश्व कप में एक आधा मैच में पिटने के बाद वरुण की जगह अब राशिद खान पहले स्थान पर आए गए हैं. राशिद खान की 753 रेटिंग हो गई है. जबकि वरुण चक्रवर्ती की 740 रेटिंग है.
Satyam Sengar

Recent Posts

Himachal Gold Price Today: शिमला समेत हिमाचल के शहरों में क्या है सोने की कीमत, यहां जानें रेट

Himachal Gold Price Today:  हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…

Last Updated: April 1, 2026 14:20:09 IST

इस गाने के आखिरी बंद में टूट गई रफी की आवाज, हर शब्द में छुपा है जिंदगी का दर्द; क्या है सॉन्ग का नाम?

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…

Last Updated: April 1, 2026 14:07:48 IST

PM Modi Speech: असम की धरती से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, यहां पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के…

Last Updated: April 1, 2026 13:57:39 IST

सोहा अली खान ने बनाई हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, एक ड्रिंक में मिलेगा 30-35 ग्राम प्रोटीन, नोट करें रेसिपी

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी हेल्दी स्मूदी की रेसिपी फैंस के साथ शेयर की…

Last Updated: April 1, 2026 13:54:45 IST

Delhi High Alert: दिल्ली में क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? लश्कर ए तैयबा के आतंकी हुए गिरफ्तार, हाई अलर्ट पर राजधानी

Delhi High Alert: हनुमान जयंती के मौके पर होने वाले धार्मिक जुलूसों और सभाओं को…

Last Updated: April 1, 2026 13:46:54 IST