Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी को पर्सनल माइलस्टोन के लिए नहीं, बल्कि अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना चाहिए. अब इस पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज का बड़ा बयान सामने आया है.
गौतम गंभीर ने कोहली-रोहित पर अप्रत्यक्ष तंज कसा!
Gautam Gambhir Statement: गौतम गंभीर की कोचिंग वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना दबदबा दिखाया है. भारत की इस जीत में हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की इजाजत दी. गौतम गंभीर ने टूर्नामेंट के दौरान कई बार अपनी रणनीतियों से भी काफी प्रभावित किया. भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गौतम गंभीर पहले ऐसे भारतीय कोच बन गए हैं, जिनके अंडर टीम इंडिया ने 2 आईसीसी ट्रॉफी हासिल की. इससे पहले भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था. गौतम गंभीर ने शुरुआत से ही साफ कर दिया है कि टीम में किसी एक खिलाड़ी को उसकी उपलब्धियों के लिए क्रेडिट देना पसंद नहीं करते हैं. इसकी बजाय वो सेल्फलेस क्रिकेट खेलने पर जोर देते हैं.
गंभीर ने खिलाड़ियों से साफ कहा कि वो जीत के लिए टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलें. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की भी तारीफ की, जो 3 बार शतक के करीब जाकर आउट हो गए. संजू सैमसन ने टीम को खुद से ऊपर रखा और जरूरत के हिसाब से खेला. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोगों का कहना है कि गौतम गंभीर ने अप्रत्यक्ष रूप से विराट कोहली और रोहित शर्मा पर तंज कसा है.
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कोच गौतम गंभीर के इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया है. पूर्व क्रिकेटर हार्मिसन ने कहा कि पर्सनल माइलस्टोन को लेकर गौतम गंभीर की टिप्पणियां भारतीय स्टार भारतीय बल्लेबाजों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा पर एक तंज जैसी लग रही हैं. टास्कस्पोर्ट क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए स्टीव हार्मिसन ने कहा कि गौतम गंभीर का यह बात अच्छी लगी. उन्हें ऐसा लगा था कि यह विराट कोहली और रोहित शर्मा पर तंज था, जिसमें गंभीर ने कहा कि उन्हें पर्सनल माइलस्टोन में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनके लिए सिर्फ टीम की जीत मायने रखती है. स्टीव हार्मिसन ने आगे कहा कि जब रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे मुकाबले खेलेंगे, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि ड्रेसिंग रूम में क्या बदलाव आएंगे.
भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. कोहली और रोहित ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया है. अब ये दोनों स्टार खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. कोहली और रोहित जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. हालांकि इस बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा IPL में अपनी-अपनी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे.
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…
हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…