ICC World Rankings: ICC की ताजा रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में बड़ा बदलाव हुआ है. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप पर बने हुए हैं, जबकि टी20 में अभिषेक शर्मा नंबर 1 हैं. देखें साल के पहले दिन ICC की ताजा रैंकिंग...
ICC Men’s Rankings: ICC ने मेंस क्रिकेट की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है. वर्ल्ड क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 की रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. इस रैंकिंग में दिग्गज बल्लेबाजों के साथ ही युवा बल्लेबाजों ने भी अपना दमखम दिखाया है. ICC की रैंकिंग से पता चलता है कि वर्ल्ड क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीट कंपटीशन बढ़ता जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बात करें, तो वनडे और टेस्ट में भारत का जलवा है, लेकिन टेस्ट में हालत खराब है. ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम वनडे और टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 पर है, लेकिन टेस्ट में चौथे पायदान पर है. टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 124 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर काबिज है, जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका, तीसरे पर इंग्लैंड है. देखें नए साल के पहले दिन तीनों फॉर्मेट में कौन सा खिलाड़ी नंबर है…
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. रूट टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. उनके खाते में 867 रेटिंग प्वाइंट हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रुक हैं, जिनके नाम 846 प्वाइंट हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (822 प्वाइंट), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (816 प्वाइंट) और पांचवें पर स्टीव स्मिथ (811 प्वाइंट) हैं. वहीं, भारतीय टीम की बात करें, तो इस रैंकिंग में सिर्फ 2 बल्लेबाज ही टॉप-10 में हैं. भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 750 प्वाइंट के साथ 8वें नंबर हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल 730 रेटिंग प्वाइंट के साथ 10 नंबर पर काबिज हैं.
वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 879 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 843 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के नोमन अली तीसरे नंबर पर, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस चौथे पर और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी पांचवें नंबर पर हैं.
साल 2025 में वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिला. रोहित शर्मा वनडे की ताजा बैटिंग रैंकिंग में 781 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर बने काबिज हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिनके खाते में 773 प्वाइंट हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (766 प्वाइंट), चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान (764 प्वाइंट) और पांचवें नंबर पर शुभमन गिल (723 प्वाइंट) हैं.
वहीं, गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 710 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, तीसरे पर भारत के कुलदीप यादव, चौथे पर श्रीलंका के महीश तीक्षणा और पांचवें पर साउथ अफ्रीका के केशव महाराज हैं.
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में पहले पायदान पर बने हुए हैं. उनके खाते में कुल 908 रेटिंग पॉइंट्स हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट (849 प्वाइंट), तीसरे तिलक वर्मा (805 प्वाइंट), चौथे पर श्रीलंका के पथुम निसांका (779 प्वाइंट) और पांचवें पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (770 प्वाइंट) हैं.
वहीं, भारत के वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी में 804 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर-1 पर हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के जैकब डफी, तीसरे पर राशिद खान, चौथे पर अबरार खान और पांचवें पर वानिंदु हसरंगा मौजूद हैं.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…