आईसीसी से पीसीबी की मांग: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप A का मुकाबला बस 6 दिन दूर है, लेकिन अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि पाकिस्तान खेलेगा या नहीं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने पहले ही निर्णय ले लिया है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान अपना मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान को मनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. जिसको लेकर आईसीसी के अधिकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ बैठक कर रहे हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार यानी (08 फरवरी, 2026) को आईसीसी के 2 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर्स के प्रतिनिधि मुबाशिर उस्मानी शामिल थे, PCB प्रमुख मोहसिन नकवी से मिलने लाहौर पहुंचे, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं.
बीसीबी प्रमुख ने भी आईसीसी के दोनों अधिकारियों का किया स्वागत
आईसीसी के दोनों शीर्ष अधिकारियों का स्वागत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने भी किया, जो रविवार दोपहर कराची के रास्ते लाहौर पहुंचे थे. उन्होंने पहले नकवी से अकेले मुलाकात की, क्योंकि पाकिस्तान ने ग्रुप C में स्कॉटलैंड द्वारा बांग्लादेश की जगह लेने के बाद बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था. नकवी, इस्लाम और ICC के दोनों अधिकारियों के बीच बैठक रविवार रात गद्दाफी स्टेडियम में हुई.
SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इटली को मिली करारी हार, स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास; माइकल लीस्क बने हीरो
मोहसिन नकवी ने उठाया ये मुद्दा
बैठक के दौरान पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के मुद्दे को उठाया. उन्होंने ICC से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और शीर्ष संस्था से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच भविष्य के मैचों में ऐसा दोबारा न हो. इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि मोहसिन नकवी ने भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से ICC की कुल आय में बड़ा हिस्सा मांगा.
इसके अलावा, पीसीबी प्रमुख ने आईसीसी से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध फिर से शुरू हों. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने 13 सालों से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है. आखिरी सीरीज 2012 में हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी और T20I सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी.
1 टीम में सगे भाइयों की 2 जोड़ी, इटली ने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में बनाया गजब रिकॉर्ड; 19 साल पहले भी हुआ था ऐसा
बीसीबी के अधिकारियों ने आईसीसी के सामने क्या मांग रखी?
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी ने भी आईसीसी से कुछ मांगें की थी. बांग्लादेश के प्रमुख इस्लाम ने डेलीगेशन को बताया कि वह पैसों का मुआवजा और आईसीसी इवेंट के होस्टिंग राइट्स चाहते हैं, सबसे ज्यादा संभावना है कि यह U19 एशिया कप का 2028 एडिशन हो. संबंधित पार्टियों के बीच मीटिंग लगभग एक घंटे तक चली. हालांकि, इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई, क्योंकि PCB ने कथित तौर पर गद्दाफी स्टेडियम के बाहर मीडिया से बात करने से मना कर दिया.
पीसीबी चीफ पाकिस्तान के पीएम से करेंगे मुलाकात
पीसीबी चीफ अब सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे. इसके बाद ही आधिकारिक रूप से ऑफिशियल घोषणा तभी की जाएगी जब पाकिस्तान सरकार PCB को हरी झंडी देगी. डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी के अधिकारियों ने बीसीबी को बताया कि उनके पास बांग्लादेश को मुआवजे के तौर पर देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सदस्य को ICC की कमाई से पूरा हिस्सा मिले.