<

ICC-PCB Meeting: भारत के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान? आईसीसी के सामने पीसीबी चीफ ने कौन-कौन सी मांगें रखी; सामने आई मीटिंग के अंदर की बात

आईसीसी-पीसीबी मीटिंग: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने खेलने से इन्कार कर दिया है. आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ से बैठक की. जिसमें पीसीबी चीफ ने आईसीसी के सामने मांग रखीं कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुकाबला हो. आगामी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाए.

आईसीसी से पीसीबी की मांग: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप A का मुकाबला बस 6 दिन दूर है, लेकिन अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि पाकिस्तान खेलेगा या नहीं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने पहले ही निर्णय ले लिया है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान अपना मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान को मनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. जिसको लेकर आईसीसी के अधिकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ बैठक कर रहे हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार यानी (08 फरवरी, 2026) को आईसीसी के 2 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर्स के प्रतिनिधि मुबाशिर उस्मानी शामिल थे, PCB प्रमुख मोहसिन नकवी से मिलने लाहौर पहुंचे, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं.

बीसीबी प्रमुख ने भी आईसीसी के दोनों अधिकारियों का किया स्वागत

आईसीसी के दोनों शीर्ष अधिकारियों का स्वागत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने भी किया, जो रविवार दोपहर कराची के रास्ते लाहौर पहुंचे थे. उन्होंने पहले नकवी से अकेले मुलाकात की, क्योंकि पाकिस्तान ने ग्रुप C में स्कॉटलैंड द्वारा बांग्लादेश की जगह लेने के बाद बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था. नकवी, इस्लाम और ICC के दोनों अधिकारियों के बीच बैठक रविवार रात गद्दाफी स्टेडियम में हुई.

SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इटली को मिली करारी हार, स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास; माइकल लीस्क बने हीरो

मोहसिन नकवी ने उठाया ये मुद्दा

बैठक के दौरान पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के मुद्दे को उठाया. उन्होंने ICC से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और शीर्ष संस्था से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच भविष्य के मैचों में ऐसा दोबारा न हो. इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि मोहसिन नकवी ने भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से ICC की कुल आय में बड़ा हिस्सा मांगा.

इसके अलावा, पीसीबी प्रमुख ने आईसीसी से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध फिर से शुरू हों. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने 13 सालों से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है. आखिरी सीरीज 2012 में हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी और T20I सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी.

1 टीम में सगे भाइयों की 2 जोड़ी, इटली ने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में बनाया गजब रिकॉर्ड; 19 साल पहले भी हुआ था ऐसा

बीसीबी के अधिकारियों ने आईसीसी के सामने क्या मांग रखी?

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी ने भी आईसीसी से कुछ मांगें की थी. बांग्लादेश के प्रमुख इस्लाम ने डेलीगेशन को बताया कि वह पैसों का मुआवजा और आईसीसी इवेंट के होस्टिंग राइट्स चाहते हैं, सबसे ज्यादा संभावना है कि यह U19 एशिया कप का 2028 एडिशन हो. संबंधित पार्टियों के बीच मीटिंग लगभग एक घंटे तक चली. हालांकि, इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई, क्योंकि PCB ने कथित तौर पर गद्दाफी स्टेडियम के बाहर मीडिया से बात करने से मना कर दिया.

पीसीबी चीफ पाकिस्तान के पीएम से करेंगे मुलाकात

पीसीबी चीफ अब सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे. इसके बाद ही आधिकारिक रूप से ऑफिशियल घोषणा तभी की जाएगी जब पाकिस्तान सरकार PCB को हरी झंडी देगी. डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी के अधिकारियों ने बीसीबी को बताया कि उनके पास बांग्लादेश को मुआवजे के तौर पर देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सदस्य को ICC की कमाई से पूरा हिस्सा मिले.

Harshit Rana: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हर्षित राणा की हुई सर्जरी, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST