<

एक दो बार नहीं….आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम, जानें- अब तक कैसा रहा प्रदर्शन?

Australia in T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार अपने खिलाड़ियों के फिटनेस की वजह से जूझती रही. एक से एक मैच विनिंग खिलाड़ी पहले ही चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. टूर्नामेंट के दौरान भी खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी रहा. जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम का खराब प्रदर्शन रहा.

ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ऑफिशियली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. 2021 की चैंपियन टीम 20 टीमों के इस टूर्नामेंट से ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई, जब मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया. ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में पहुंचने का कोई भी मौका पाने के लिए आयरलैंड को जिम्बाब्वे को हराना जरूरी था. सिकंदर रजा की टीम के लिए एक जीत या फिर मैच का बारिश में भीगना ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के लिए काफी था.

टूर्नामेंट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में बाहर हुआ है. साल 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हारकर कॉम्पिटिशन से बाहर हो गए थे.

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन शुरू होने से पहले ही पटरी से उतर गया, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटों की वजह से बाहर हो गए. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले कप्तान मार्श चोटिल हो गए और पहले दो मैच नहीं खेल पाए। जब मार्श की गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड कप्तान बने तो ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड पर जीत के साथ कैंपेन की अच्छी शुरुआत की. हालांकि, सबसे बड़ा झटका अगले मैच में लगा, जब उन्हें रजा की लीडरशिप वाली ज़िम्बाब्वे से 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद श्रीलंका के खिलाफ उनके पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं बची  और वे जवाब देने में नाकाम रहे.

IND vs PAK: हारिस रऊफ की गेंद पर विराट का वो 2 शानदार छक्का, जो बना ‘शॉट ऑफ द सेंचुरी’; उस समय क्या सोच रहे थे किंग कोहली?

अब तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का कैसा रहा प्रदर्शन?

2007 में सेमीफाइनल से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया

साल 2007 में पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हुई थी. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

साल 2009 में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया

साल 2009 में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप सी में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ थी. ग्रुप सी से श्रीलंका और वेस्टइंडीज बाहर हुई थी. ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ हार गई थी.

साल 2010 में फाइनल में हारी ऑस्ट्रेलिया

साल 2010 में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल तक पहुंची थी. जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

साल 2012 में सेमीफाइनल से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम

साल 2012 में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 से बाहर हो गई थी.

साल 2014 में सुपर-10 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया

साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने रैंकिंग के आधार पर सुपर-10 में जगह बनाई थी. लेकिन वह दूसरे राउंड से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए 2014 का वर्ल्ड कप भूलने वाला था, क्योंकि वह सिर्फ एक मैच जीत पाई थी.

साल 2016 में सुपर-10 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया

साल 2014 की ही तरफ 2016 का फॉर्मेट था और उस साल भी ऑस्ट्रेलिया सुपर-10 से आगे नहीं बढ़ पाई थी. ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रही थी.

साल 2021 में चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया की टीम

साल 2021 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी थी. यह पहली बार था, जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था.

साल 2022 में सुपर-10 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम

साल 2014 और 2016 की ही तरह 2022 में भी ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से सेमीफाइनल नहीं पहुंच पाई थी. सुपर-12 राउंड में ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही थी.

साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर

साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हुई थी. वनडे फॉर्मेट की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे फॉर्मेट में संघर्ष करती नजर आई है. 

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक बार फिर नहीं हुआ हैंडशेक, क्या आईसीसी के कानून में हाथ मिलाना जरूरी है? यहां जानें- अंदर की बात

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST