ICC T20 WC 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने मैच खेलने से इन्कार कर दिया है. इसके पहले बांग्लादेश पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.
पाकिस्तान और बांग्लादेश से पहले इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टूर्नामेंट का बहिष्कार किया है
ICC Tournaments Boycott: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने मैच भारत से श्रीलंका ट्रांसफर करने का आग्रह किया. जिसे आईसीसी ने मानने से इन्कार कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इन्कार कर दिया और उसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया.
इसके बाद आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ अपने मैच खेलने से इन्कार कर दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब किस टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट के बहिष्कार कर दिया.
1996 वर्ल्ड कप के दौरान एक बड़े बम धमाके के बाद ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में खेलने से मना कर दिया था, जिसके कारण मेजबान टीम को ऐतिहासिक पॉइंट्स वॉकओवर मिला. ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ वेस्ट इंडीज ने भी कोलंबो में अपना 1996 का मैच खेलने से मना कर दिया, जिससे श्रीलंका बिना कोई मैच खेले क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया.
इंग्लैंड ने मुगाबे शासन के विरोध में ज़िम्बाब्वे में अपना 2003 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार किया, इस कदम की वजह से इंग्लैंड की टीम को टूर्नामेंट में सुपर सिक्स में जगह नहीं मिली.
नैरोबी में आतंकी खतरों का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड ने केन्या के खिलाफ अपना मैच छोड़ दिया, जिससे उस एसोसिएट देश को वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल में जगह मिली.
न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी अंडर-19 टूर्नामेंट से सख्त COVID-19 क्वारंटाइन नियमों के कारण वेस्ट इंडीज टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया, जिसके बाद स्कॉटलैंड को उनकी जगह लिया गया.
जिम्बाब्वे ने 2009 T20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया क्योंकि UK सरकार ने राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए उनके खिलाड़ियों को वीजा देने से मना कर दिया था.
Naigaon Railway Station Molestation Case :पुलिस ने 9 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के…
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…