ICC T20 World Cup Points Table: टी20 विश्वकप में मैच दर मैच रोमांच बढ़ता जा रहा है. भारत ने करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया, जिससे अभी भी भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है. इस जीत के साथ, सुपर आठ चरण में भारत की एक जीत और एक हार है, जो वेस्टइंडीज के बराबर है. अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला निर्णायक साबित होगा और उसी मैच के बाद दूसरे सेमीफाइनलिस्ट टीम का नाम पता चलेगा. चलिए देखते हैं ताजा पॉइंट्स टेबल. साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया. इस शानदार जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं हुई थी. लेकिन चेन्नई में भारत की जीत के बाद जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई. भारत वेस्टइंडीज के बीच होगा करो या मरो का मुकाबला अब आगामी 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जाएगा. जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 ग्रुप 1 पॉइंट टेबल पीओ टीम एम डब्ल्यू एल एन/आर टी अंक एनआरआर 1 दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 0 0 2.890 4 2 वेस्ट इंडीज 2 1 1 0 0 1.791 2 3 भारत 2 1 1 0 0 -0.100 2 4 ज़िम्बाब्वे 2 0 2 0 0 -4.480 0 ग्रुप 2 में कौन होगा होगा टेबल टॉप? आज 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाना है. इसके बाद पता चलेगा कि टेबल पर टॉप पर कौन सी टीम होगी, क्योंकि माना जा रहा है कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. यानी कि आज का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 ग्रुप 2 की अंक तालिका पीओ टीम एम डब्ल्यू एल एन/आर टी अंक एनआरआर प्रश्न 1 इंग्लैंड 2 2 0 0 0 1.491 4 2 न्यूज़ीलैंड 2 1 0 1 0 3.050 3 3 पाकिस्तान 2 0 1 1 0 -0.461 1 4 श्रीलंका 2 0 2 0 0 -2.800 0