<

ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन का जलवा, टॉप-5 में मारी एंट्री, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार

ICC Rankings: ICC ने 25 फरवरी टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की. इसमें ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में एंट्री की. वहीं, अभिषेक शर्मा अभी भी पहले नंबर पर काबिज हैं. देखें अन्य खिलाड़ियों का हाल...

ICC T20I Rankings: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. बुधवार (25 फरवरी) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग के अनुसार, ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 742 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 5वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी पहले  नंबर पर काबिज हैं. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी भी वह शीर्ष पर बरकरार हैं.

इसके अलावा पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी दो स्थान का फायदा हुआ है. अब साहिबजादा फरहान टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनके खाते में 810 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. साहिबजादा फरहान ने मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. नीचे देखें किसे रैंकिंग में हुआ फायदा…

सिकंदर रजा ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर को छोड़ा पीछे

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा एक बार फिर ICC की टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 294 रेटिंग प्वाइंट के साथ अपना पहला स्थान हासिल किया. सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचाया है. वहीं, पाकिस्तान के ऑलराउंडर साइम अयूब पहले से दूसरे नंबर (281 रेटिंग प्वाइंट) पर आ गए हैं.   इसके अलावा भारत के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस लिस्ट में तीसरे नंबर (272 रेटिंग प्वाइंट) पर हैं.

वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 पर बरकरार

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakarrvarthy) ICC की टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर बरकरार हैं. उनके खाते में 790 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका का स्टार गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. इसके अलावा वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड भी 23 पायदान की छलांग लगाकर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉप-10 में एंट्री करते हुए 8वें नंबर पर अपनी जगह बनाई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

LPG-PNG Gas Price Today 9 April: मिडिल ईस्ट तनाव से हिली गैस मार्केट! एलपीजी-पीएनजी में राहत आएगी या महंगाई करेगी वार?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 9, 2026 08:08:40 IST

Haryana Govt: मजदूरों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में 35% की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से प्रभावी

Haryana Govt Update: अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की…

Last Updated: April 9, 2026 08:01:12 IST

11 युवतियों के साथ 3 युवक कमरे में क्या कर रहे थे, सामने का नजारा देख पुलिस के उड़े होश

Human Trafficking Racket: मधेपुरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

Last Updated: April 9, 2026 08:21:49 IST

West Bengal: चुनावी दौरे के दौरान हादसा, अधीर रंजन चौधरी के काफिले का एक्सीडेंट, कई सुरक्षाकर्मी घायल

West Bengal Election 2026: चुनाव प्रचार के दौरान लौटते समय अधीर चौधरी के काफिले के…

Last Updated: April 9, 2026 07:06:05 IST

Israel Attack On Lebanon: 250 मौतों से दहला लेबनान! सड़क पर बिखरी पड़ी हैं लाशें; सीजफायर के बीच इजरायल ने की बमबारी

Israel Attack On Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम लागू होने…

Last Updated: April 9, 2026 06:23:09 IST