ICC Rankings: ICC ने 25 फरवरी टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की. इसमें ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में एंट्री की. वहीं, अभिषेक शर्मा अभी भी पहले नंबर पर काबिज हैं. देखें अन्य खिलाड़ियों का हाल...
ईशान किशन
ICC T20I Rankings: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. बुधवार (25 फरवरी) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग के अनुसार, ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 742 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 5वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी पहले नंबर पर काबिज हैं. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी भी वह शीर्ष पर बरकरार हैं.
इसके अलावा पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी दो स्थान का फायदा हुआ है. अब साहिबजादा फरहान टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनके खाते में 810 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. साहिबजादा फरहान ने मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. नीचे देखें किसे रैंकिंग में हुआ फायदा…
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा एक बार फिर ICC की टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 294 रेटिंग प्वाइंट के साथ अपना पहला स्थान हासिल किया. सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचाया है. वहीं, पाकिस्तान के ऑलराउंडर साइम अयूब पहले से दूसरे नंबर (281 रेटिंग प्वाइंट) पर आ गए हैं. इसके अलावा भारत के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस लिस्ट में तीसरे नंबर (272 रेटिंग प्वाइंट) पर हैं.
भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakarrvarthy) ICC की टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर बरकरार हैं. उनके खाते में 790 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका का स्टार गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. इसके अलावा वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड भी 23 पायदान की छलांग लगाकर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉप-10 में एंट्री करते हुए 8वें नंबर पर अपनी जगह बनाई.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…