<

कौन हैं पारस डोगरा? कितनी है नेटवर्थ, रणजी में बना चुके हैं बड़ा रिकॉर्ड, IPL में किसकी टीम में?

पारस डोगरा रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के फाइनल में विवादों में तब आ गए जब उन्होंने केवी अनीश को टक्कर मार दी. आइए जानते हैं उनके बारे में.

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के फाइनल (Ranji Trophy 2025-2026 Final) में जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक माने जाते हैं. उनका जन्म 19 नवंबर 1984 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था. भले ही उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम बना दिया.
डोगरा ने अपने रणजी करियर की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से की थी. इसके बाद उन्होंने पुड्डुचेरी का प्रतिनिधित्व किया. हाल के वर्षों में वह जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम से जुड़े रहे और टीम की कप्तानी भी संभाली.  आईपीएल में परस डोगरा को ज्यादा सफलता नहीं मिली. वह राजस्थान, पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें सीमित मौके ही मिले. वह साल 2026 के आईपीएल के लिए किसी भी फ्रेंचाईजी का हिस्सा नहीं हैं.

केवी अनीश के साथ भिड़े

विवादों की बात करें तो उनका करियर ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा है. हालांकि 25 फरवरी के दिन रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान एक ऑन-फील्ड विवाद ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया. दरअसल, उन्होंने मैच के दौरान केवी अनीश को अपना सिर मार दिया. वह मयंक अग्रवाल से भी भिड़ते नजर आए थे. इस घटना ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था.

कितनी है पारस की नेटवर्थ?

रणजी ट्रॉफी में 10,000 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने इतिहास रच दिया और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ वसीम जाफर ने हासिल की थी. उनके नाम 30 से अधिक प्रथम श्रेणी शतक दर्ज हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है. उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 1 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो मुख्य रूप से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से हुई कमाई पर आधारित है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST