ICC Bowling Test Ranking: जसप्रीत बुमराह का नंबर-1 का ताज छीना, वहीं युवा स्पिनर मानव सुथार ने रैंकिंग में 28 पायदान की जबरदस्त छलांग लगाई. देखें पूरी लिस्ट.
जसप्रीत बुमराह का नंबर-1 का ताज छीना
Latest ICC Test Rankings | ICC Bowling Test Ranking: आईसीसी (ICC) की ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का बादशाहत खत्म हो गया है और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क दुनिया के नए नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं.
मिचेल स्टार्क अपने 15 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 12 विकेट लेकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. स्टार्क 872 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सीधे तीसरे से पहले स्थान पर आ गए हैं. इस वजह से न्यूजीलैंड के मैट हेनरी एक पायदान फिसलकर तीसरे स्थान पर चले गए हैं.
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी दो मैचों की इस सीरीज में 7 विकेट लेकर पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
जसप्रीत बुमराह पिछले साल नवंबर के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके हैं. चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और फिर श्रीलंका सीरीज से बाहर रहे. लंबे समय तक मैदान से दूर रहने की वजह से उनके रैंकिंग पॉइंट्स में गिरावट आई है और वह 862 रेटिंग पॉइंट्स (10 अंक पीछे) के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में मानव सुथार ने 28 पायदान की लंबी छलांग लगाई और 48वें स्थान पर पहुँच गए. अब वे भारत के टॉप पाँच गेंदबाज़ों की सूची में शामिल हो गए हैं. भारतीयों में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं और कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर हैं; उनकी रेटिंग 862 पॉइंट्स है.
मोहम्मद सिराज भारतीयों में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन ताज़ा रैंकिंग में वे चार पायदान नीचे खिसककर 18वें स्थान पर आ गए हैं. रवींद्र जडेजा भी तीन पायदान नीचे गिरकर 19वें स्थान पर आ गए हैं.
भारतीय खिलाड़ियों में कुलदीप यादव चौथे स्थान पर हैं; वे अभी बीमारी के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं. रैंकिंग में उन्हें भी 12 पायदान का नुकसान हुआ है और वे 26वें स्थान पर आ गए हैं.
ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ही एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जो टॉप-10 में शामिल हैं. बाकी भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन और रैंकिंग में स्थिति इस प्रकार है:
2. जसप्रीत बुमराह
18. मोहम्मद सिराज (4 पायदान का नुकसान)
19. रवींद्र जडेजा (3 पायदान का नुकसान)
26. कुलदीप यादव
48. मानव सुथार
भारतीय टीम के अन्य प्रमुख गेंदबाजों की रैंकिंग गिरने से अब दुनिया के टॉप-15 टेस्ट गेंदबाजों में बुमराह के अलावा कोई दूसरा भारतीय मौजूद नहीं है.
India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…
Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…
Ayodhya Ram Mandir Timing: 1 नवंबर 2026 से रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे शुरू…
Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…