भागलपुर के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा सामने आया है. मजदूरों को लेकर नदी पार कर रही नाव बीच गंगा की तेज धारा में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.
राघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा
Bhagalpur, Bihar: भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा सामने आया है. मजदूरों को लेकर नदी पार कर रही नाव बीच गंगा की तेज धारा में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.
नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते कई मजदूर गंगा की तेज धार में बहने लगे. जानकारी के मुताबिक नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे जो मजदूरी के लिए नदी पार कर रहे थे.
भागलपुर के राघोपुर इलाके में मजदूरों को नदी पार करा रही नाव अचानक से पलट गई. ये मजदूर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे. नाव के पलटते ही मजदूर नदी की तेज धार में बहने लगे. हादसे के बाद 12 मजदूर किसी तरह तैरकर सुरक्षित घाट तक पहुंचने में कामयाब रहे. वहीं करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची जिसके बाद गोताखोरों की मदद से लापता मजदूरों की तलाश में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर भी बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पलटने के दौरान कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की भी आशंका है. ऐसे में रेस्क्यू टीम नदी की तेज धारा के बीच नाव के आसपास भी लगातार तलाश कर रही है. वहीं हादसे का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नाव पलटने के बाद गंगा की तेज धारा में मची अफरा-तफरी और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है फिलहाल प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव अभियान जारी है. सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गंगा की तेज धार में लापता मजदूरों को SDRF की टीम कितनी जल्द सुरक्षित बाहर निकाल पाती है.
Rhiti Tiwari Viral Video: बिग बॉस 20 से रीति तिवारी बाहर हो गई हैं. शो…
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…