<

भारत के साथ खेलो मैच, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो… ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी चेतावनी

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार के फैसले पर ICC का रिएक्शन सामने आया है. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि अगर वह वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करता है, तो PCB को गंभीर नुकसान झेलना पड़ेगा. जानें पूरा मामला...

ICC vs PCB: पाकिस्तान ने एक बार फिर वर्ल्ड कप से पहले अपनी ड्रामेबाजी शुरू कर दी है. रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ होने वाले मैच (IND vs PAK) का बॉयकॉट करेगी. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है. अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दे दी है. ICC ने कहा कि वह अभी PCB से आधिकारिक बातचीत का इंतजार कर रहा है, लेकिन चुनिंदा भागीदारी का यह रवैया ग्लोबल स्पोर्ट्स इंवेट के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाता है. ऐसे ग्लोबल इवेंट में सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है. प्रेस रिलीज में आगे कहा गया, ‘ICC टूर्नामेंट स्पोर्ट्स की ईमानदारी, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं, और चुनिंदा तौर पर हिस्सा लेना प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करता है.’ हालांकि ICC ने माना कि वह नेशनल पॉलिसी के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस के कल्याण के हित में नहीं है. इसमें पाकिस्तान के लाखों लोग भी शामिल हैं.

ICC ने अपने प्रेस रिलीज में आगे लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा. ICC ने साफ चेतावनी दी कि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका पाकिस्तान खुद एक सदस्य और लाभार्थी है. ICC ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक आयोजन करना है, जो PCB समेत सभी मेंबर्स की जिम्मेदारी होनी चाहिए. ICC ने कहा कि उम्मीद है कि PCB एक ऐसा रास्ता ढूंढेगा, जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार की शाम को पाकिस्तान सरकार की ओर फैसला लिया गया कि उनकी टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान सरकार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा, ‘पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की मंजूरी दे दी है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी, 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.’
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की बात कही थी, जब ICC ने बांग्लादेश के मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को टी20 विश्व कप के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था. बांग्लादेश ने अपने मुकाबलों को न्यूट्रल वेन्यू पर करानी की मांग की थी. उस समय सिर्फ पाकिस्तान खुलकर बांग्लादेश का समर्थन कर रहा था. बांग्लादेश ने फैसला लिया कि वे टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करेंगे, जिसके बाद ICC ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया. हालांकि बाद में पाकिस्तान ने दोगलापन दिखाते हुए अपनी स्क्वाड का एलान कर दिया. अब पाकिस्तान टी20 विश्व कप की जगह भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट कर रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST