Hindi News / Sports / Icc Women World Cup 2022

ICC Women World Cup 2022 : फाइनल से पहले पीएम मोदी ने आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं

ICC Women World Cup 2022 इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: ICC Women World Cup 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनल मैच से पहले आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कल क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मोदी का बयान […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

ICC Women World Cup 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

ICC Women World Cup 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनल मैच से पहले आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कल क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मोदी का बयान दोनों-देशों के बीच आर्थिक संबंध बढ़ाने के उद्देश्य से आस्ट्रेलिया के साथ एक बड़े ऐतिहासिक व्यापार करार पर हस्ताक्षर के दौरान आया।

IPL खा गया ये ऐतिहासिक सीरिज! इस देश ने भारत को दिया बड़ा झटका, जानिए क्या है इसकी वजह

ICC Women World Cup 2022

प्रधानमंत्री मोदी कहा, आइसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप का फाइनल खेलने वाली आॅस्ट्रेलियाई महिला टीम को मैं बधाई देना चाहता हूं। बता दें कि पीएम का पहले से ही खेलों से जुड़ाव रहा है। वह कोई बड़ा मैच होने से पहले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना कभी नहीं भूलते हैं।

Also Read : Women’s World Cup : इंग्लैंड को हराना हमारा लक्ष्य : बेथ मूनी

34 साल में पहली बार भिड़ेंगे आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम 34 साल में पहली बार विश्व चैंपियन बनने के लिए एक दूसरे के साथ भिड़ेंगी। वेस्टइंडीज को हराकर आस्ट्रेलियाई टीम यहां पहुंची है। वह इस विश्व कप में अब तक अविजीत रही है। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले भारतीय टीम इस विश्व कप में अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही थी। अभी तक केवल एक बार आस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली है। 2000 में फाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Read More: Kolkata VS Punjab : आज कोलकाता और पंजाब होंगे आमने सामने

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

cricketInternational NewsNational NewsSportsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: एक विलक्षण नेता
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue