<

IND vs SL Highlights: U19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान से होगा मुकाबला

IND vs SL Highlights: अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है, जहां पर पाकिस्तान से मुकाबला होगा.

IND vs SL Highlights: भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया. भारत के लिए आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने नाबाद अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाई. अब भारतीय टीम का अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेलेगी. एशिया कप की ट्रॉफी के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग होगा. पाकिस्तान U19 टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश U19 टीम को हराया. 
शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. इसी के साथ भारत एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पहुंच गया.

भारत की ओर से दो खिलाड़ियों ने जड़ी फिफ्टी

श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 138 रन बनाए. टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और जल्दी विकेट गिरने शुरू हो गए. श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 28 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज चमिका हीनातिगला ने मोर्चा संभाला. चमिका ने 38 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विमथ दिनसारा ने भी 29 गेंदों पर 32 रन बनाए. इसकी बदौलत श्रीलंका की स्कोर 100 का पार पहुंचा.
इसके बाद भारतीय अंडर-19 टीम टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. श्रीलंका की तरह भारतीय टीम की शुरुआत भी ठीक नहीं रही. शुरुआत में ही भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 25 रनों के स्कोर पर आउट हो गए. फिर एरॉन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने पारी संभाली. इसके बाद भारत ने कोई विकेट नहीं खोया. एरॉन ने 49 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए, जबकि विहान मल्होत्रा ने 45 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी खेली. इसकी मदद से भारत ने श्रीलंका को अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में 8 विकेट से हरा दिया.

भारत-पाक के बीच एशिया कप का फाइनल

एक तरफ भारत ने श्रीलंका को हराया, तो दूसरी ओर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच को भी बारिश के कारण छोटा किया गया था. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 27 ओवर का मैच खेला गया. बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान ने 16.3 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर टारगेट चेज कर लिया. अब भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. यह मैच रविवार यानी 21 दिसंबर को होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST