Bangladesh Violence News: बांग्लादेश के छात्र नेता की गुरवार को इलाज के दौरान मौत के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और अरजकता का महौल बन गया, इस कड़ी में अब आरोपी फैसल ने अपनी गर्लफ्रेंड को हादी को गोली मारने से पहले कुछ राज की बात बताई थी.
Bangladesh violence news, Sharif Usman Hadi death
गोली लगने के बाद हादी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. मोहम्मद यूनुस प्रशासन की देखरेख में उन्हें एयरलिफ्ट करके सिंगापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. तब से बांग्लादेश में हालात काफी बिगड़ गए हैं. फरवरी 2026 में होने वाले चुनावों से पहले बांग्लादेश में अराजकता फैल गई है.
बांग्लादेशी जांच एजेंसियों के अनुसार, ढाका के बाहरी इलाके सावर के एक रिसॉर्ट में ठहरे फैसल ने अपनी करीबी सहयोगी और गर्लफ्रेंड मारिया अख्तर लीमा से कहा था कि अगले दिन एक ऐसी घटना होगी जो पूरे देश को हिला देगी. स्थानीय मीडिया के अनुसार, फैसल ने उसे हादी का एक वीडियो भी दिखाया था. जांचकर्ताओं का कहना है कि यह बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है.
जांच में पता चला है कि यह हमला एक संगठित साजिश का नतीजा था. पुलिस के अनुसार, एक पूर्व पार्षद को मास्टरमाइंड माना जा रहा है, और कम से कम 20 लोग फंडिंग, हथियार खरीदने, हमला करने और भागने में मदद करने में शामिल थे. अब तक रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) और पुलिस के संयुक्त अभियान में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान हथियार, गोला-बारूद, मैगजीन और लाखों टका के चेक बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जिसे सबूत छिपाने के लिए बदला गया था.
हालांकि कई गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन गोली चलाने वाले फैसल करीम और उसके साथी अभी भी फरार हैं. कुछ बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे भारत भाग गए हैं, लेकिन ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि इसकी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी, अंतरिम प्रशासन ने भारत से संदिग्धों को गिरफ्तार करके सौंपने की अपील की है.
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…