<
Categories: देश

Delhi Pollution: गैस चैंबर बना दिल्ली, AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में; कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर

Delhi AQI Update: रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया. IIT दिल्ली में सबसे अधिक AQI 425 रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद ITO में 415, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 403, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस और पूसा में 402-402 AQI दर्ज किया गया. बुराड़ी क्रॉसिंग में भी AQI 400 रहा.

Delhi AQI Update:देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 352 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है. सुबह के समय कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI गंभीर (Severe) श्रेणी में पहुंच गया. हवा में PM10 और PM2.5 जैसे प्रदूषकों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है. CPCB के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7:05 बजे दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया.

दिल्ली के इन इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण IIT दिल्ली में दर्ज किया गया, जहां AQI 425 रहा. इसके बाद ITO में 415, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 403, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 402 और पूसा में भी AQI 402 दर्ज किया गया. बुराड़ी क्रॉसिंग में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 रहा.अन्य इलाकों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. पंजाबी बाग में AQI 386, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 383, अक्षरधाम मंदिर में 365, आरके पुरम में 339, ओखला फेज-2 में 330 और मैदानगढ़ी में 325 दर्ज किया गया.

कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर कम

दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले कम दर्ज किया गया. नजफगढ़ में AQI 298, IGNOU-मैदानगढ़ी में 278 और IMD लोधी रोड (IITM) में 280 रहा. ये सभी इलाके ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में रहे.वहीं, दिल्ली कैंटोनमेंट एरिया में AQI 165 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ (Moderate) श्रेणी में आता है.

NCR में लागू है GRAP-3

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 6 नवंबर को दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण यानी GRAP-3 को लागू करने का आदेश दिया था. इसका उद्देश्य प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करना और हवा की गुणवत्ता में सुधार लाना है.
ज

हरीली हवा से बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों और दिल की बीमारियों का खतरा ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसका संबंध टाइप-2 डायबिटीज से भी सामने आया है. Journal of Vascular Diseases में प्रकाशित एक बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि लंबे समय तक हवा में मौजूद बारीक प्रदूषक कणों के संपर्क में रहने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा 10 से 16 फीसदी तक बढ़ सकता है.

इस अध्ययन में दुनियाभर के 20 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के आंकड़ों और अवलोकनों का विश्लेषण किया गया. शोध के मुताबिक, वायु प्रदूषण को अब सिर्फ हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्या मानना पर्याप्त नहीं है. इसका असर शरीर के मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ सकता है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि वायु प्रदूषण को डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियों की रोकथाम से जुड़ी रणनीतियों में भी शामिल करने की जरूरत है. दक्षिण एशिया जैसे अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों के लिए यह निष्कर्ष खासतौर पर महत्वपूर्ण हैं.

400 के पार AQI होने का क्या है मतलब?

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के मानकों के मुताबिक:

  • 0-50: अच्छा
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बेहद खराब
  • 401-500: गंभीर

इस तरह दिल्ली का औसत AQI 352 होना बताता है कि राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में है. वहीं, कुछ इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Silver Price Today 15 November 2026: रविवार को चांदी के भाव में कितना बदलाव? जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 15 November 2026: रविवार 15 नवंबर 2026 को चांदी के भाव में…

Last Updated: November 15, 2026 08:39:28 IST

Gold Price Today 15 November 2026: छठ पर कितना सस्ता हुआ सोना? चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 15 November 2026: दिवाली के बाद कमजोर रिटेल डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट…

Last Updated: November 15, 2026 08:27:34 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! जानिए लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत शहरों में आज का भाव

UP Petrol Diesel Price 15 Nov 2026: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत 9…

Last Updated: November 15, 2026 08:23:21 IST

Delhi Crime: रात को सुनसान जगह पर ले जाकर करने लगा…, शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime:सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. सबसे पहले…

Last Updated: November 15, 2026 08:21:11 IST

Aaj Ka Love Rashifal 15 November 2026: पुराने प्यार की होगी वापसी, विवाह के लिए आएगा रिश्ता, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 15 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (15 नवंबर, 2026)…

Last Updated: November 15, 2026 08:09:41 IST

IND VS PAK: कौन हैं Mohit Ulva? 8 विकेट गिरने के बाद पलट दी बाजी, पाकिस्तान से छीना अंडर-19 एशिया कप

Who is Mohit Ulva: भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम…

Last Updated: November 15, 2026 08:07:27 IST