Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND U19 vs SL U19: श्रीलंका पर भारतीय अंडर-19 टीम का दबदबा, दूसरे यूथ टेस्ट में 211 रन से रौंदा

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका पर भारतीय अंडर-19 टीम का दबदबा, दूसरे यूथ टेस्ट में 211 रन से रौंदा

IND U19 vs SL U19 Highlights: भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में 1-0 से हरा दिया है. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था, जिसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की.

Written By:
Last Updated: 2026-07-23 15:39:49

Mobile Ads 1x1

IND U19 vs SL U19 Highlights: भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज जीत ली है. दोनों टीमों के बीच पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ रहा था. इसके बाद दूसरे यूथ टेस्ट मैच में भारतीय अंडर-19 ने श्रीलंका अंडर-19 टीम को 211 रनों से हराया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने ज्यादातर समय दबदबा बनाकर रखा. मैच की चौथी पारी में श्रीलंका अंडर-19 टीम को जीत के लिए 472 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम सिर्फ 260 रनों पर ही ढेर हो गई. इसके चलते भारत ने 211 रनों से मैच जीत लिया. साथ ही 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच की सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली.

श्रीलंका के बल्लेबाज फ्लॉप

श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 472 रनों की जरूरत थी. टीम के सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. दिमंत महाविथाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि अवीश समश सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा तीसरे नंबर पर उतरे विरन चमुदिता 31 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. इसके बाद सेनुजा वेकुनागोडा और विमथ दिनसारा के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई. वेकुनागोडा ने 52 गेंद पर 64 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान दिनसारा ने 129 गेंद पर 64 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की वो सलाह, जिससे हरभजन सिंह की बदली जिंदगी, भज्जी ने किया बड़ा खुलासा

आखिर में कविजा गामागे ने 36 रन बनाए, जबकि सेथमिका सेनेविरात्ने ने 9वें नंबर पर आकर 42 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद श्रीलंका की टीम की 260 रनों पर ढेर हो गई. भारत की ओर से स्पिनर रोहित यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि चिगुरुपति वेंकटा ने 3 विकेट अपने नाम किए.

भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

इस मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाजों को दबदबा देखने मिला. भारत की ओर से दोनों पारियों में कुल 3 शतक आए. पहली पारी में मनाल चौहान ने 150 रनों की मैराथन पारी खेली थी. उसी पारी में कुशाग्र ओझा ने 111 रन बनाए थे. इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने नाबाद 100 रन बनाए. इस तरह भारत ने 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज जीत ली. बता दें कि इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों अनऑफिशियल वनडे सीरीज खेली गई है, जिसमें श्रीलंका ने 2-1 से जीत दर्ज की थी.

MORE NEWS