IND vs AFG Test: भारत ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को सिर्फ 3 दिनों के अंदर हरा दिया है. भारत ने पारी और 300 रनों के अंतर से जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद भारत को WTC प्वाइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला. जानें क्यों...
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत.
IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में सिर्फ 3 दिनों के अंदर ढेर कर दिया. मैच के तीसरे दिन ही भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 152 रन ही बना पाई. भारत की ओर से डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. इसके चलते अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलना पड़ा. अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी सिर्फ 112 रन पर सिमट गई.
इस पारी में भारत की ओर से कुलदीप यादव 3 विकेट और वाशिंग्टन सुंदर ने 4 विकेट लिया. इसके दम पर भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हरा दिया. यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है. हालांकि इसके बावजूद इस ऐतिहासिक जीत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में कोई फायदा नहीं मिलेगा. जानें वजह…
टीम इंडिया ने भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन भारत को WTC के प्वाइंट्स टेबल में कोई अंक नहीं मिलेगा. दरअसल, भारत बनाम अफगानिस्तान का यह टेस्ट मैच WTC साइकिल में नहीं आता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 टीमें हिस्सा लेती हैं, जो रैंकिग के आधार पर क्वालीफाई करती हैं. अफगानिस्तान की टीम इस रैंकिंग से बाहर है. ऐसे में इस मैच में जीत से भारतीय टीम को कोई फायदा नहीं हुआ है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से 23 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने डेब्यू किया. उन्होंने इस मैच में कुल 7 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान की पहली पारी के दौरान मानव सुथार ने 6 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह 10वें ऐसे भारतीय गेंदबाज बने, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर एक पारी में 5 विकेट हॉल लिया है. मानव सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और वाशिंग्टन सुंदर ने 1 विकेट चटकाया. इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया.
अफगानिस्तान की दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा जारी रखा. इस पारी में भी मानव सुथार ने 1 विकेट हासिल किया. उनके अलावा कुलदीप यादव ने 3 विकेट और वाशिंग्टन सुंदर ने 4 विकेट हासिल किया, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया. इसके दम पर भारत ने दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान को सिर्फ 112 पर ऑलआउट कर दिया.
भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. राहुल ने 100 रनों की पारी खेली, जबकि गिल ने 126 रन बनाए. उनके अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए. वहीं, वाशिंग्टन सुंदर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. इसके दम पर भारत ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए. वहीं, अफगानिस्तान की टीम दोनों पारियों में कुल मिलाकर 264 रन बना पाई.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…