<

मुंबई की गलियों से 70 करोड़ का सफर… सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ आसमान छू रही, BCCI देता है इतना पैसा

सुर्यकुमार यादव का सफर मुंबई की गलियों से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का है. 2026 में उनकी आईपीएल सैलरी 16.35 करोड़ हैं. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में.

नई दिल्ली. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सुर्यकुमार क्रिकेट के सबसे धमाकेदार भारतीय बल्लेबाजों में से एक माने जाते है. 14 सितंबर 1990 को जन्मे सुर्यकुमार ने अपने बल्लेबाजी अंदाज और लगातार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में अपनी पहचान बनाई है. सुर्यकुमार ने 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ IPL में डेब्यू किया किया उस समय उनका कॉन्ट्रैक्ट केवल 10 लाख का था. फिर आईपीएल में लगातार अच्छा करने के बाद वह टीम इंडिया का हिस्सा बने. 

2014 में उन्होंने अधिक मौके पाने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा बनने का फैसला किया.  KKR में उन्होंने मध्य क्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई. लेकिन फिर  2018 में सुर्यकुमार वापस मुंबई इंडियंस में लौट गए. अब 2026 में सुर्यकुमार IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं. वह ₹16.35 करोड़ में मुंबई के साथ जुड़े हैं. IPL के अलावा, सुर्यकुमार यादव BCCI के Grade B खिलाड़ी हैं जिसमें उन्हें सालाना लगभग 3 करोड़ मिलते हैं. अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भी उन्हें टेस्ट में प्रति मैच 15 लाख, ODI में प्रति मैच 6 लाख और T20I में  प्रति मैच 3 लाख रुपए मिलते हैं.

कितनी है नेटवर्थ?

2026 तक सुर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति नेट वर्थ लगभग 60–70 करोड़ आंकी जा रही है. IPL और BCCI के अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट्स और स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. इसके अलावा, वे रियल एस्टेट और अन्य निवेशों में भी एक्टिव हैं.

सूर्या का इंटरनेशनल करियर

सुर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक T20I में 55 से अधिक मैच खेलकर लगभग 2000 रन बनाए हैं. वनडे में 25 से ज्यादा मैचों में करीब 900 रन और Test में 5 से अधिक मैचों में लगभग 250 रन बनाए हैं. वे टी20 और वनडे में टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में अभी उन्हें बहुत अधिक मौके नहीं मिले हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST