<
Categories: खेल

IND VS AFG: बुमराह IN, 2 स्टार खिलाड़ी OUT, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव! क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Asian Games 2026 India vs Afghanistan: बुमराह को मंगलवार को सानो में जापान के खिलाफ एकमात्र T20I मैच के लिए आराम दिया गया था, लेकिन वह सोमवार को एशियाड क्वार्टर फाइनल के लिए प्लेइंग XI में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

 Asian Games 2026 India vs Afghanistan: 2026 एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट मुकाबले के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना सोमवार (28 सितंबर) को अफगानिस्तान से होगा. यह मुकाबला निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है.

बुमराह ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की T20I सीरीज के तीनों मुकाबलों में हिस्सा लिया था. हालांकि, 22 सितंबर को सानो में जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र T20I में उन्हें आराम दिया गया था. अब अफगानिस्तान के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में उनकी वापसी हो सकती है.

बुमराह की जगह बनाने के लिए विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ सकता है. ठाकुर ने 17 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा T20I और 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एकमात्र T20I खेला था. हालांकि, जापान के खिलाफ बारिश से प्रभावित पांच-पांच ओवर के मुकाबले में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था.

वैभव सूर्यवंशी को भी मिल सकता है मौका

बुमराह के अलावा टीम मैनेजमेंट 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग XI में शामिल करने पर विचार कर सकता है. वैभव ने 26 जुलाई 2026 के बाद से भारत के लिए कोई T20I मुकाबला नहीं खेला है. उस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था.

बिहार के इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज को शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. दुबे ने इस महीने भारत के लिए सभी चार T20I मुकाबले खेले हैं, लेकिन बल्ले और गेंद दोनों से उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है.

अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में जगह मिलती है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं, संजू सैमसन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. सैमसन IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए कई बार नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं.

अभिषेक शर्मा पर रहेंगी नजरें

अफगानिस्तान के खिलाफ इस नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें होंगी. उन्होंने इसी महीने अफगानिस्तान के खिलाफ हुई तीन मैचों की T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था.

अभिषेक के अलावा ईशान किशन और संजू सैमसन भी भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र T20I में रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने स्पिन के सभी पांच ओवर डाले थे. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी इन तीनों स्पिनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित Playing XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

. दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…

Last Updated: November 8, 2026 21:16:54 IST

Love Rashifal 09 November 2026: सिंगल को प्रपोज करेगा लव पार्टनर, शादी के लिए कौन बोलेगा ‘हां’ पढ़िये सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल

Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 8, 2026 20:33:10 IST

Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…

Last Updated: November 8, 2026 18:26:43 IST

UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…

Last Updated: November 8, 2026 17:29:29 IST

Kanpur House Roof Collapse: कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Last Updated: November 8, 2026 17:17:31 IST

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: PM मोदी से लेकर पवन सिंह और सोनू सूद तक, अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…

Last Updated: November 8, 2026 15:16:51 IST