BJP Yuva Morcha Leader Death: भोपाल के DB मॉल के सामने खुले तार से करंट लगने पर भाजपा युवा मोर्चा नेता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई. हादसे के वक्त वे परिवार संग शॉपिंग करने आए थे.
DB मॉल के सामने BJP युवा नेता की खौफनाक मौत
BJP Yuva Morcha Leader Death: भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ. DB मॉल के सामने सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल से निकले तार की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई. उनकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है. हादसे के वक्त वह परिवार के साथ शॉपिंग करने पहुंचे थे.
घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के अनुसार, दिव्यऋषि तिवारी परिवार के साथ DB मॉल में घूमने और शॉपिंग करने आए थे. उन्होंने मॉल के पीछे अपनी गाड़ी पार्क की थी. इसके बाद परिवार सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे लगे एक पोल से बाहर निकले तार की वजह से हादसा हो गया. बताया गया कि दिव्यऋषि ने पोल और उससे बाहर निकले तार को एक साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें जोरदार करंट लगा और वह सड़क पर गिर पड़े.
हादसे के समय दिव्यऋषि की पत्नी भी उनके साथ थीं. उन्हें भी करंट का झटका लगा, लेकिन उन्होंने तुरंत अपना हाथ हटा लिया. दिव्यऋषि को बचाने के लिए मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ-पैर मले और उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की. इसके बाद उन्हें ऑटो की मदद से करीब पांच मिनट के भीतर नर्मदा अस्पताल पहुंचाया गया.
नर्मदा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ले जाने की सलाह दी. इसके बाद परिजन उन्हें एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दिव्यऋषि तिवारी को मृत घोषित कर दिया.
हादसे के बाद मौके पर सुरक्षा के लिए स्टॉपर लगाए गए और पोल से बाहर निकले तार को हटवाया गया. बताया जा रहा है कि पोल मेट्रो प्रशासन का है या ब्रिज निर्माण विभाग का, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद सड़क किनारे खुले तार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मामले में जिम्मेदारी तय करने और हादसे के कारणों की जांच की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: Ujjain Shahi Masjid Controversy: उज्जैन में आधी रात हाईवोल्टेज हंगामा, मस्जिद हटाने पहुंचा प्रशासन; सड़क पर उतरी भीड़
IND vs WI:विराट कोहली ने अपनी 139 रन की इनिंग में 9 छक्के लगाए, जो…
LPU University Protest: मामला सिर्फ नारेबाजी तक ही सीमित नहीं रहा. प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस…
Ujjain Shahi Masjid Controversy: उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के बीच शाही मस्जिद…
Petrol Diesel Price Today 28 September 2026: आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम ₹102.12 प्रति…
Bank Strike Postponed: UFBU ने कहा कि यूनियनों की मांगों पर IBA से भरोसा मिलने…
Weather Today 28 September 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल…