अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: ICC अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में शानदार किया है. हालांकि फॉर्म के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान का मैच. (PC- X/@cricbuzz)
U19 World Cup 2026: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे में हो रहा है, जो दोपहर 1 बजे से शुरू हो गया है. अफगानिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज उस्मान सादात और खालिद अहमदजई शानदरा बल्लेबाजी कर रहे हैं. शुरुआती 8 ओवर के बाद भारतीय गेंदबाज 1 भी विकेट नहीं ले पाए हैं. भारत को जल्द से जल्द विकेट की जरूरत है, जिससे गेंदबाजों पर दबाव कम हो. इस सेमीफाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल का मुकाबला खेलेगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. वहीं, अफगानिस्तान की टीम भी जबरदस्त लय में चल रही है. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को सिर्फ श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है. अफगानिस्तान ने अपने 5 मैच में 4 में जीत हासिल की है. ऐसे में भारतीय टीम उन्हें हल्के में नहीं ले सकती है. बता दें कि भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है. भारतीय टीम ने अभी तक 5 बार अंडर-19 विश्व का खिताब हासिल किया है. अब कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की तैयारी में है. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक टीम इंडिया के खिलाड़ी हर डिपार्टमेंट में अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम के वे धुरंधर खिलाड़ी, जो सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू भारतीय अंडर-19 टीम के रीढ़ माने जाते हैं. वह इस विश्व कप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. मिडिल ऑर्डर में अभिज्ञान कुंडू की जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम को ताकत मिलती है. वह परिस्थिति के हिसाब से रन बनाने की ताकत रखते हैं. इस विश्व कप में कुंडू ने 5 मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 199 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 2 अर्धशतकों की मदद से 196 रन बनाए हैं. वह भारत की ओर से इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 11 छक्के लगाए हैं. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी अच्छी शुरुआत मिलने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. ऐसे में सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद है.
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने अभी तक इस टूर्नामेंट में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. हालांकि उस मुकाबले में उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए थे. सेमीफाइनल के मुकाबले में टीम को कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
भारत के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वह अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा ने इस टूर्नामेंट में अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया है. उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 172 रन बनाए हैं. विहान मल्होत्रा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से इस टूर्नामेंट का पहला शतक भी लगाया था. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.
Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…
Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…
Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…
Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…
SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…