<
Categories: खेल

IND vs BAN Live Streaming: कब,कहां और कैसे देखें भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला, जानिए इस मैच की पूरी डिटेल

India vs Bangladesh: एशिया कप 2025 में अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश की टीम से है. ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो लगभग-लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

INDIA vs BANGLADESH: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में टीम इंडिया (Team India) जबरदस्त फॉर्म में नजर रही है. अब तक खेले गए सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं और इस समय वो जीत के रथ पर सवार है. वहीं अब सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की अगली टक्कर है बांग्लादेश (Bangladesh) से, वो टीम जो इस टूर्नामेंट में एक मजबूत चुनौती बनकर उभरी है.

दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि सुपर-4 (Super 4) के इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो लगभग-लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं हारने वाली टीम सुपर-4 स्टेज़ में पहली बार हार का स्वाद चखेगी. भारत ने अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को हराया था, तो वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका (Sri Lanka) को पटखनी दी थी.

India vs Bangladesh T20I Record: हेड टू हेड

अगर हम टी20 इंटरनेशनल (T20 International) के इतिहास की बात करें तो यहां भारत (India) का पलड़ा साफ तौर पर भारी है. अब तक दोनों देशों के बीच 17 बार टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 16 मैच जीत लिए हैं. सिर्फ एक बार बांग्लादेश को जीत नसीब हुई है, और वो भी सालों पहले. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 2009 में खेला गया था.

India vs Bangladesh (Head To Head Record)

मैच- 17

भारत जीता- 16 मुकाबले

बांग्लादेश जीता-  1 मैच

IND vs BAN Match Details: कब, कहां और कितने बजे?

मैच की तारीख (Date): बुधवार, 24 सितंबर 2025

मैदान (Venue): दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium), UAE

मैच शुरू होने का समय (Start Time): रात 8 बजे (Indian Time)

टॉस का समय (Toss Time): शाम 7:30 बजे

IND vs BAN Live Streaming: कहां देखें Live?

अगर आप यह मुकाबला अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास कई ऑप्शन हैं:

टीवी पर देखने के लिए:

Sony Sports Network के चैनल्स: Sony Sports 1, 2, 3 और 5.

मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए:

Sony Liv App या Website पर इस मैच की Live Streaming उपलब्ध होगी. बस ऐप डाउनलोड कीजिए या वेबसाइट खोलिए और मैच का मजा लीजिए.

IND vs BAN में कौन मारेगा बाज़ी?

दोनों टीमें सुपर-4 में अच्छा खेल रही हैं, लेकिन आंकड़े और फॉर्म के आधार पर टीम इंडिया थोड़ी आगे नजर आती है. हालांकि, बांग्लादेश ने भी श्रीलंका को हराकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025 में दासुन शनाका ने बनाया ऐसा World Record, कोई नहीं करना चाहेगा अपने नाम

Pradeep Kumar

Recent Posts

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST