India vs Bangladesh: एशिया कप 2025 में अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश की टीम से है. ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो लगभग-लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
asia cup 2025_india vs ban
INDIA vs BANGLADESH: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में टीम इंडिया (Team India) जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. अब तक खेले गए सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं और इस समय वो जीत के रथ पर सवार है. वहीं अब सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की अगली टक्कर है बांग्लादेश (Bangladesh) से, वो टीम जो इस टूर्नामेंट में एक मजबूत चुनौती बनकर उभरी है.
दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि सुपर-4 (Super 4) के इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो लगभग-लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं हारने वाली टीम सुपर-4 स्टेज़ में पहली बार हार का स्वाद चखेगी. भारत ने अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को हराया था, तो वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका (Sri Lanka) को पटखनी दी थी.
India vs Bangladesh T20I Record: हेड टू हेड
अगर हम टी20 इंटरनेशनल (T20 International) के इतिहास की बात करें तो यहां भारत (India) का पलड़ा साफ तौर पर भारी है. अब तक दोनों देशों के बीच 17 बार टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 16 मैच जीत लिए हैं. सिर्फ एक बार बांग्लादेश को जीत नसीब हुई है, और वो भी सालों पहले. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 2009 में खेला गया था.
India vs Bangladesh (Head To Head Record)
मैच- 17
भारत जीता- 16 मुकाबले
बांग्लादेश जीता- 1 मैच
IND vs BAN Match Details: कब, कहां और कितने बजे?
मैच की तारीख (Date): बुधवार, 24 सितंबर 2025
मैदान (Venue): दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium), UAE
मैच शुरू होने का समय (Start Time): रात 8 बजे (Indian Time)
टॉस का समय (Toss Time): शाम 7:30 बजे
IND vs BAN Live Streaming: कहां देखें Live?
अगर आप यह मुकाबला अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास कई ऑप्शन हैं:
टीवी पर देखने के लिए:
Sony Sports Network के चैनल्स: Sony Sports 1, 2, 3 और 5.
मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए:
Sony Liv App या Website पर इस मैच की Live Streaming उपलब्ध होगी. बस ऐप डाउनलोड कीजिए या वेबसाइट खोलिए और मैच का मजा लीजिए.
IND vs BAN में कौन मारेगा बाज़ी?
दोनों टीमें सुपर-4 में अच्छा खेल रही हैं, लेकिन आंकड़े और फॉर्म के आधार पर टीम इंडिया थोड़ी आगे नजर आती है. हालांकि, बांग्लादेश ने भी श्रीलंका को हराकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025 में दासुन शनाका ने बनाया ऐसा World Record, कोई नहीं करना चाहेगा अपने नाम
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…