IND vs ENG 2nd T20I Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 4 जुलाई (शनिवार) को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में हर किसी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. हालांकि अभी भी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि क्या वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था, जिसको लेकर क्रिकेट जगत में बहस छिड़ी हुई है.
कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए, लेकिन टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को बैक कर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 में क्या बदलाव हो सकते हैं.
इन 3 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करने के लिए टॉप-ऑर्डर में से किसी एक बल्लेबाज को बाहर करना होगा. संजू सैमसन और तिलक वर्मा बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं. संजू सैमसन ने पिछली 3 पारियों में सिर्फ 6 रन बनाए हैं. वहीं, तिलक वर्मा भी पिछले 3 मैचों से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है. हालांकि तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाया था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में धार नजर नहीं आई थी.
ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को बाहर करके वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा ईशान किशन भी पिछले 3 मैचों से रन नहीं बना पा रहे हैं. ईशान पिछले 2 मैचों में लगातार रन आउट हो चुके हैं. ऐसे में ईशान किशन को आराम दिया जा सकता है.
ऐसा बन रहा प्लेइंग-11 का समीकरण
अगर संजू सैमसन या ईशान किशन को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाता है, तो वैभव सूर्यवंशी आसानी से टॉप-3 में खेल सकते हैं. वहीं, अगर तिलक वर्मा बाहर होते हैं, तो संजू सैमसन को लोअर ऑर्डर में जाना होगा. इसके बाद ही वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा या फिर नहीं.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.