<

संजू सैमसन से जसप्रीत बुमराह तक… भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो, किसका कितना योगदान?

5 Heroes of Team India Win: जीत के साथ भारत ने फाइनल में एंट्री कर ली है. फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. आइए जानते हैं भारत की जीत के 5 बड़े हीरो.

भारतीय टीम ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में एंट्री कर ली है. फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. आइए जानते हैं भारत की जीत के 5 बड़े हीरो.
1. संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी: संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए सबसे अहम पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. सैमसन की वजह से ही भारत इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुआ.
2. जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी: भारत कोई मैच जीते और उसमें बुमराह का जिक्र न हो ये नहीं हो सकता. जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उनकी गेंदबाजी ने मैच में बड़ा फर्क पैदा किया. 18वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए. जिसके बाद इंग्लैंड पर पूरा दबाव आ गया.
3. हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी: हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने सही समय पर विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया. हार्दिक ने 4 ओवर में 38 रन देकर कुल 2 विकेट अपने नाम किए. बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 12 गेंदों में 27 रन आए.
4. शिवम दुबे की उपयोगी पारी:  शिवम दुबे ने मिडिल ऑर्डर में आकर टीम के लिए अहम रन बनाए. उनकी तेज बल्लेबाजी की वजह से भारत का स्कोर और मजबूत हो गया. शिवम दुबे ने 25 गेंदों में कुल 43 रन ठोके. आखिरी ओवर में उन्होंने 30 रन भी डिफेंड किया.
5. अक्षर पटेल की बढ़िया फील्डिंग: इस जीत के कोई असली हीरो रहे तो वह हैं अक्षर पटेल. अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में गेंद या बल्ले से तो बेहतर परफॉर्म नहीं किया. लेकिन उनकी फील्डिंग ने सभी का दिल जीता. अक्षर ने इंग्लैंड के 2 बेहतरीन कैच लिए जो मैच का टर्निंग प्वाइंट बना. उन्होंने पहले फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक और फिर बाद में विल जैक्स का बाउंड्री पर शानदार कैच लपका.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST