<
Categories: खेल

IND vs ENG: कुलदीप यादव के लिए खुले दरवाजे, क्या प्लेइंग XI में मिला मौका, भारतीय ऑलराउंडर हुआ चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.

India vs England 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उन्हें यह चोट कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान लगी थी. बल्लेबाजी करते समय पहला रन लेते हुए उन्हें परेशानी महसूस हुई. इसके बाद फिजियो ने उनकी जांघ पर पट्टी बांधी, लेकिन वह ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके.

वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में सिर्फ 2 रन बनाए और बाद में फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतर सके. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर को पहला रन लेते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. उनके अनुसार चोट गंभीर नजर आ रही है. यह खबर भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा.

पहले वनडे में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतक लगाया था और विजयी छक्का लगाकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी. वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद अब बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना बढ़ गई है. कुलदीप ने आईपीएल 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था और इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी बहुत कम मौके मिले. हालांकि उनके नाम 121 वनडे मैचों में 194 विकेट दर्ज हैं.

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी हाल ही में कुलदीप का समर्थन करते हुए उन्हें मैच जिताऊ गेंदबाज बता चुके हैं. दूसरे वनडे में बीमारी के कारण केएल राहुल नहीं खेल पाए थे, जिसकी वजह से ईशान किशन को मौका मिला था. अगर राहुल पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है. वहीं यदि भारतीय टीम अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला करती है तो कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है. ऐसे में लॉर्ड्स का मुकाबला भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ टीम चयन के लिहाज से भी बेहद अहम साबित होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST