<

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

India vs New Zealand Series: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए बीसीसीआई CoE के पास गए थे, तो उन्हें ठीक होने के लिए तीन हफ़्ते का समय दिया गया था. तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा जुलाई से CoE में हैं और 25 अक्टूबर को प्रैक्टिस मैच खेलेंगे. टीम इंडिया 28 अक्टूबर को वनडे और टेस्ट टीम के साथ रवाना होगी, क्योंकि वनडे सीरीज़ 4 नवंबर से शुरू होगी.

India vs New Zealand Series: भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. दोनों देश पहले T20I सीरीज़ खेलेंगे, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. इसके बाद भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज़ होगी. इसके लिए टीम इंडिया की टीम का नाम अभी सामने नहीं आया है. खबर थी कि सिलेक्टर्स इस हफ़्ते मीटिंग करेंगे और टीम का ऐलान करेंगे. लेकिन, अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया के सिलेक्शन में देरी होगी.

ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी वनडे और टेस्ट टीम के ऐलान में जितना हो सके देरी करना चाहती है. सिलेक्टर्स प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ऋषभ पंत की फिटनेस रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं. हर्षित राणा वनडे और ऋषभ पंत टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा दोनों फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया के लगातार सदस्य रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए बीसीसीआई CoE के पास गए थे, तो उन्हें ठीक होने के लिए तीन हफ़्ते का समय दिया गया था. तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा जुलाई से CoE में हैं और 25 अक्टूबर को प्रैक्टिस मैच खेलेंगे. टीम इंडिया 28 अक्टूबर को वनडे और टेस्ट टीम के साथ रवाना होगी, क्योंकि वनडे सीरीज़ 4 नवंबर से शुरू होगी.

बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले बताया था कि ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं, जिससे वह न्यूज़ीलैंड दौरे पर इंडिया A के पहले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. जैसे ही न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए इन तीनों खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता की जानकारी मिलेगी, सिलेक्शन कमिटी मीटिंग करेगी और टीम इंडिया का ऐलान करेगी.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

T20I सीरीज

  • पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)

वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)

टेस्ट सीरीज

  • पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन)
  • दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST

2026 Toyota Glanza Facelift: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा ग्लैंजा, जानें कीमत और खासियतें

2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…

Last Updated: October 14, 2026 14:49:05 IST

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST