<
Categories: India News

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध बूचड़खानों को बंद कराने की मांग को लेकर ‘अहिंसा मार्च’ निकाला गया। विभिन्न…

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध बूचड़खानों को बंद कराने की मांग को लेकर ‘अहिंसा मार्च’ निकाला गया। विभिन्न साधु-संतों, सामाजिक संगठनों और जीवदया-अहिंसा प्रेमियों की ओर से आयोजित मार्च उमरा स्थित सरगम शॉपिंग सेंटर से शुरू होकर अठवालाइंस स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। यहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गुजरात में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें बंद कराने की मांग की गई।

  • साधु-संतों और विभिन्न समाजों के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

आयोजकों के अनुसार आरटीआई से प्राप्त जानकारी में गुजरात में केवल आठ बूचड़खाने ही कानूनी रूप से संचालित होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद राज्य में अन्य स्थानों पर अवैध रूप से बूचड़खाने संचालित होने का आरोप लगाया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।

मार्च के दौरान शामिल लोगों ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। आयोजकों ने कहा कि यदि अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में अवमानना की कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया जाएगा। मार्च के माध्यम से जीवदया, अहिंसा और अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST

MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:51 IST

दिवाली की मिठाई बनाना पड़ेगा महंगा, अमूल ने बढ़ाए घी-मक्खन के दाम, जानें नए रेट से जेब पर कितना असर?

दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:42 IST