Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भाई ने अंधविश्वास में अपनी दो बहनों को कुल्हाड़ी से काट डाला. इसके बाद वो खुद 15 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा.
झारखंड में व्यक्ति ने दो बहनों को मार डाला, गिरफ्तार
Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 45 साल के एक व्यक्ति ने अपनी ही दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी काफी समय से बीमार चल रहा था, ऐसे में किसी ने उससे कहा कि जादू-टोना करने और दो बलि देने से वो ठीक हो जाएगा. इसी अंधविश्वास के चलते उसने अपनी दोनों बहनों की जान ले ली. घटना के बाद आरोपी ने घर में ताला लगाया और लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां उसने सरेंडर कर दिया.
यह घटना ढालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बाबईडा गांव की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रविवार को अपनी दोनों बहनों को घर बुलाया था. मृतक महिलाओं की उम्र 55 और 50 साल थी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को ठीक करने के लिए पूजा कराने की बात कही थी. उसकी दोनों बहनें उसकी देखभाल करने और उसे ठीक होने में मदद करने के इरादे से घर पहुंची थीं लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि जिस भाई की मदद करने के लिए वे आई हैं, वही उनकी जान ले लेगा.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर पर ताला लगा दिया और वहां से निकल गया. वहीं आरोपी ने अपनी तीसरी बहन को भी बुलाया था लेकिन वो वहां नहीं पहुंच पाई. आरोपी की तीसरी बहन ने बताया कि उसके भाई ने उसे भी पूजा के लिए बुलाया था लेकिन वह वहां नहीं गई. उसने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि मैं बच गई. हमारी दोनों बहनें उसकी देखभाल करने और उसे ठीक होने में मदद करने के लिए आई थीं.’
पुलिस स्टेशन के प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान उसने अंधविश्वास के कारण अपनी दोनों बहनों की हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस को आरोपी के घर से कई दवाइयां मिली हैं. बताया गया है कि वह अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए गांव के एक ओझा के पास जा रहा था.
ये भी पढ़ें: Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…
Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…
Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…
सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…
Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…