IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने के मकसद से उतरेगी. हालांकि इस पिच पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है.
IND vs NZ
IND vs NZ, 2nd ODI Pitch Report: भारतीय टीम बुधवार (14 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलेगी. यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होगा, जो टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. दरअसल, राजकोट के इस मैदान पर भारतीय टीम का इंटरनेशनल रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. वैसे तो भारतीय टीम इतनी ज्यादा मजबूत है कि दुनिया की किसी भी टीम को कहीं पर भी हरा सकती है, लेकिन यह टीम इंडिया के लिए लकी नहीं है. ऐसे में भारत को इस मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा, जिससे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा सकें.
भारतीय टीम ने राजकोट की पिच पर कुल 4 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें से सिर्फ 1 ही मैच में भारत को जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि पिछले मैच में जीतने के बाद टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस हाई होगा, लेकिन फिर सावधानी बरतने की जरूरत है. देखें राजकोट की पिच रिपोर्ट…
भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत के लिए पिच को समझना बेहद जरूरी है. निरंजन शाह स्टेडियम की पिच काफी सपाट है, जिस पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलेगी. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 332 है, जिससे पता चलता है कि बल्लेबाज इस मैदान पर खूब रन बनाते हैं. टीम इंडिया के पास कई बल्लेबाज हैं, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो रनों को बरसात देखने को मिल सकती है.
इस मुकाबले में टॉस का भी अहम रोल होगा, क्योंकि आंकड़ों के अनुसार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा रहती है. भारत ने इस मैदान पर सिर्फ एक वनडे मैच में जीत हासिल की थी, जिसमें भारत ने डिफेंड किया था. यह मुकाबला 17 जनवरी 2020 को खेला गया था, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया था.
भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 14 जनवरी को खेला जाएगा. इस दौरान राजकोट में मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि यहां पर भारतीय मौसम के अनुसार, सर्दी देखने को मिल सकती है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजकोट में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा मौसम में लगभग 60 फीसदी ह्यूमिडिटी रहने की उम्मीद है, जबकि हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
विराट कोहली का वनडे में बेहतरीन रिकॉर्ड है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में शतकों को अंबार लगा दिया है, लेकिन राजकोट में शतक नहीं लगा पाए हैं. विराट कोहली ने राजकोट के मैदान पर 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 56.5 की औसत से 226 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं, लेकिन कोई शतक नहीं आया. ऐसे में विराट कोहली राजकोट के इस मैदान पर शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…