<

LBSNAA में मुलाकात, महाकुंभ में परवान चढ़ा प्यार, शादी के बंधन में बंधने जा रहा IAS कपल

आईएएस कपल कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी ने सगाई कर ली है और जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बड़ी बात ये है कि दोनों की मुलाकात महाकुंभ में हुई और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं.

IAS Couple Love story: आईएस अंकुर त्रिपाठी और आईएएस कतिका मिश्रा की लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. उनकी लव स्टोरी के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं. चर्चा की वजय ये भी है कि कपल महाकुंभ में मिला और अब वे शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में लोग ये भी जानना चाहते हैं कि कपल कौन हैं और उनकी लव स्टोरी शादी तक कैसे पहुंची? दरअसल ये दोनों आईएएस अधिकारी हैं और महा कुंभ में दोनों की मुलाकात हुई और अब उनकी लव स्टोरी शादी तक पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी आखिर कौन हैं?

कौन हैं IAS कृतिका मिश्रा?

बता दें कि कृतिका मिश्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. उनका जन्म यहीं हुआ. कृतिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी कानपुर से ही पूरी की. इसके बाद उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी के पंडित पृथ्वी नाथ कॉलेज से हिंदी साहित्य में ग्रेजुएशन किया. फिर कृतिका ने आईएएस की तैयारी करनी शुरू कर दी. उन्होंने आईएएस का एग्जाम हिंदी में दिया था.

कृतिका को पहले बार में सफलता नहीं मिल सकी. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी. वे पहले से ज्यादा तेजी और लगन से आईएएस की तैयारी में लग गईं. उन्होंने दिन रात मेहनत कर फिर से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 2022 में उन्हें सफलता मिल ही गई. कृतिका मिश्रा ने यूपीएससी 2022 की परीक्षा में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की.

कौन हैं IAS अंकुर त्रिपाठी?

अंकुर त्रिपाठी ने भी साल 2022 में ही UPSC की परीक्षा पास की और वे IPS अधिकारी बन गए.अंकुर ने साल 2024 में दोबारा आईपीएस की परीक्षा दी और 50वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बन गए. 

LBSNAA में बने दोस्त

बता दें कि आईएएस बनने के बाद कृतिका और अंकुर की एक दूसरे से मुलाकात हुई. हालांकि दोननों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे. दोनों मसूरी स्थित LBSNAA में फाउंडेशन कोर्स के दौरान मिले थे. तब वे दोनों अच्छे दोस्त थे. जब दोनों की मुलाकात प्रयागराज में हुई, तो दोस्ती प्यार में बदल गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाकुंभ में ही ददोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई. कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर अपने-अपने घरों में एक दूसरे के बारे में बता दिया. 

बीते महीने हुई सगाई

दोनों ने घरवालों की रजामंदी से पिछले महीने सगाई कर ली. कृतिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सगाई की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘एक ऐसा मिलन जहां दो लोगों को एहसास होता है कि वे कभी दो के ही नहीं. मैं इस दिव्य आशीर्वाद के लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं.’

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST